शिक्षिका डॉ अल्का सिंह ने बच्चों संग किया वृक्षारोपण
वृक्षारोपण के मोके पर विद्यालय स्टाफ भी मौजूद रहा
CURATED BY – UMESH KUSHWAHA | CITYCHIEFNEWS
सतना, मध्यप्रदेश में इन दिनों वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है इसके तहत प्रदेश में जगह जगह पौधे रोपे जा रहे हैं इसी कड़ी मे अमरपाटन अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल ग्राम जमताल में पदस्थ शिक्षिका श्रीमती डॉ.अल्का सिंह ने आज अपने जन्मदिवस के उपलक्ष्य में विद्यालय परिसर में स्कूल के छात्र छात्राओं के साथ वृक्षारोपण किया हैं इसके साथ ही छात्र छात्राओं को भी वृक्षारोपण करने की सलाह देते हुए प्रकति के बारे में जानकारी दी उन्होंने कहा कि पेड़ पौधे प्राणवायु आक्सीजन देती है साथ ही बृक्ष मानव जीवन बढ़ाने मे मददगार साबित होते है अतः प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन काल मे एक पौधे अवश्य लगाना चाहिए।
वृक्षारोपण कार्यक्रम के बाद विद्यालय में अध्ययनरत छात्र छात्राओं ने अपने जन्मदिन पर एक पेड़ लगाने और उसके देखभाल के संकल्प लिया। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ भी मौजूद रहा।