Bihar
कागज पर हर घर नल का जल योजना पूरी
धरातल पर अधूरी
CURATED BY – UTTAM KUMAR | CITYCHIEFNEWS
लखीसराय, लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा विधानसभा सभा महेशपुर पंचायत के वार्ड नंबर 5 के महत्वाकांक्षी योजनाओं के कार्य में भी सरकार एवं वरीय अधिकारियों के आंख में किस तरह धूल झोंक जाती है यहां मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत हर घर नल का जल योजना कागजों पर पूरी तरह कर दी गई है जबकि धरातल पर अब भी अधूरी है! इतना ही नहीं जिम्मेदार लोगों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों वीसी के माध्यम से इस योजना का उद्घाटन भी करा दिया है! इस चिलचिलाती धूप ,एबं बाढ़ में ग्रामीणों को एक बूंद पानी पीने का नसीब नहीं है! ऐसे सरकारी राशि की लूट, सरकार की बदनामी और ग्रामीणों को योजना का लाभ नहीं मिलने का जिम्मेदार किसे माना जा सकता है।