मिलकर कदम बढ़ाएं जल की हर एक बूंद बचाएं
श्रमदान कर दिया जा रहा जल स्त्रोतों के संरक्षण का संदेश
CURATED BY – MOHMMAD MUNEER | CITYCHIEFNEWS
शहडोल, कलेक्टर तरुण भटनागर के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में शहडोल में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इस अभियान के तहत शहडोल जिले में जल व पर्यावरण संरक्षण के कार्य में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, अधिकारी, मीडिया के प्रतिनिधि, जन अभियान परिषद के सदस्य गण सहित अन्य लोगों द्वारा श्रमदान किया जा रहा है।
इसी कड़ी में आज जल_गंगा_संवर्धन_अभियान के तहत जनपद पंचायत गोहपारू के ग्राम पंचायत पोड़ी में जल संरक्षण हेतु नाले की साफ सफाई डीएफओ सुश्री श्रद्धा पेंद्र सहित अन्य लोगों द्वारा किया गया, जल_गंगा_संवर्धन_अभियान के तहत जनपद पंचायत गोहपारू के ग्राम पंचायत पोड़ी में डीएफओ सुश्री श्रद्धा पेंद्र सहित अन्य लोगों ने वृक्षारोपण किया। डीएफओ सुश्री श्रद्धा पेंद्र ने वृक्षारोपण कर कहा की पर्यावरण को बचाने के लिए सभी नागरिकों को स्वयं जागरूक रहना होगा और दूसरों को भी जागरूक करना होगा। इसी प्रकार जिले के विकासखंड जयसिंहनगर ग्राम हिड़वाह में जल_गंगा_संवर्धन_अभियान अंतर्गत झिरिया नाला में श्रम दान कर साफ सफाई का कार्य किया गया। जिसमे नवांकुर समिति स्वामी विवेकानंद सेवा समिति बांसा के सदस्यगण शामिल थे। जिले के जनपद पंचायत बुढार ग्राम पंचायत साबू बगैहा में जल_गंगा_संवर्धन_अभियान अंतर्गत नाला साफ सफाई का कार्य किया गया। जिसमे अधिकारियों व नागरिकों ने श्रमदान किया। इसी प्रकार ग्राम पंचायत दरैन में जल_गंगा_संवर्धन_अभियान अंतर्गत जल संरचना वाली जगह में साफ सफाई का कार्य किया गया। जिसमे नागरिकों ने श्रमदान किया, जल_गंगा_संवर्धन_अभियान के तहत आज नगरपालिका धनपुरी के अंतर्गत रीजनल के पास स्थित तालाब का साफ सफाई के कार्य में लोगों ने श्रम दान किया, जल_गंगा_संवर्धन_अभियान के तहत ग्राम पंचायत लपरी चूंदी नदी बड़का झरिया चूंदी नदी का शुरुआत जन अभियान परिषद जयसिंहनगर के नवांकुर संस्था सेक्टर अमझोर ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति लपरी के सदस्यों द्वारा श्रमदान किया गया। इसी प्रकार ग्राम पंचायत मलमात्थर नाला ट्रेंचिंग कार्य किया गया।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड