CURATED BY – BHAGWAN DAS BERAGI CITYCHIEFNEWS

शाजापुर, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा गुरूवार को जनभागीदारी समिति अध्यक्ष को विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। जिसमें स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा महाविद्यालय में लगाने सहित विभिन्न मांगों के निराकरण की मांग की।
ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने मांग की कि महाविद्यालय मे स्वामी विवेकानंद जी की मुर्ति स्थापित की जाए। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए बीएससी (बायोटेक) बीएससी (माईक्रो बाइलोजी) योगा, पत्रकारिता, स्पोर्ट्स आदि विषय के पाठ्यक्रम प्रारम्भ किये जाएं ताकि विद्यार्थियांे को इन पाठ्यक्रमों का लाभ मिल सके। साथ ही मांग की गई कि महाविद्यालय परिसर मे बाहरी तत्वों के प्रवेश पर रोक लगाई जाए क्योंकि इससे विद्यार्थियों में असुरक्षा का भय बना रहता है। इसके लिए महाविद्यालय में सुरक्षा गार्डाे की संख्या बढ़ाई जाए। अभाविप ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही मांगों का निराकरण नहीं किया गया तो अभाविप द्वारा वृहद आंदोलन किया जाएगा जिसकी संपूर्ण जवाबदारी महाविद्यालय प्रशासन की रहेगी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अभाविप कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे।