अधिकारियों द्वारा विभिन्न शालाओं का किया गया आकस्मिक निरीक्षण
03 शालाओं के प्रधानाध्यापक / प्रभारी प्रधानाध्यापक एवं अनुपस्थित शिक्षक को कारण बताओ सूचना पत्र जारी
CURATED BY – DHEERAJ KUMAR AHIRWAL | CITYCHIEFNEWS
दमोह, सर्वशिक्षा अभियान अंतर्गत अधिकारियों के द्वारा लगातार शालाओं का निरीक्षण किया जा रहा है, इसी तारतम्य में जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र दमोह के द्वारा प्राथमिक शाला हिन्नाई, विकासखंड दमोह प्राथमिक शाला ककरा, ईपीईएस शाला नरसिंहगढ एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस बालिका आवासीय विद्यालय, नरसिहंगढ़ का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। शाला प्रधानाध्यापकों को निर्देशित किया गया कि निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण विद्यार्थियों को कराया जाये और ऐप के माध्यम ऑनलाईन रिसीविंग एवं वितरण की एंट्री की जाये। विद्यार्थियों की अकादमिक गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाये, विद्यार्थियों के साप्ताहित एवं मासिक टेस्ट कराये जाये। शाला में दर्ज बच्चों की संख्यानुसार पोर्टल पर मेपिंग कार्य पूर्ण किया जाये। समय-सारणी तैयार की जाये और प्रधानाध्यापक कक्ष में एवं कक्षाओं में चस्पा की जाये। एफ.एल.एन. अंतर्गत कक्षा 3,4,5 की गतिविधियां कराई जाये।
निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कक्षा 3 के विद्यार्थियों की निरंतर पढ़ाई नहीं हो पा रही है, जबकि एफ.एल.एन. अंतर्गत छोटी-छोटी बातो को सिखाया जाता है, शाला में शिक्षक समय पर उपस्थित होकर अध्यापन कार्य कराये। आगामी निरीक्षण के दौरान विशेष रुप से इन्ही शालाओं में निरीक्षण किया जायेगा और यह देखा जायेगा कि जो निर्देश दिये गये है उनका पालन किया जा रहा है कि नहीं। पालन न किये जाने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी।
इसी प्रकार नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय बालिका छात्रावास का निरीक्षण किया गया, छात्रावास विधिवत संचालित पाया गया, बालिकायें शाला में उपस्थित थी, भवन में सुधार कार्य की आवश्यकता है जिसके संबंध में कार्यवाही की जा रही है। छात्रावास में वार्डन एवं सहायक वार्डन उपस्थित पाई गई।
03 शालाओं में कमियों परिलक्षित हुई, इस कारण से 03 शालाओं के प्रधानाध्यापक / प्रभारी प्रधानाध्यापक एवं अनुपस्थित शिक्षक को कारण बताओं सूचना पत्र जारी किये किये, साथ ही निर्देशित किया किया गया कि उक्त कमियों का 07 दिवस में निराकरण करते हुये, प्रतिवेदन सौपना सुनिश्चित करेंगे।