आकार वेलफेयर सोसाइटी के बघेली नाटक 'आनंद रघुनंदन' की शानदार प्रस्तुतियाँ
शरदोत्सव के मंच पर पुन: जीवित हो उठा हिन्दी का पहला नाटक
CURATED BY – UMESH KUSHWAHA | CITYCHIEFNEWS
सतना, आकार वेलफेयर सोसाइटी सतना द्वारा पुनः नाटक आनन्द रघुनन्दन किया गया जिसकी दो प्रस्तुतियाँ लगातार हुईं पहली प्रस्तुति 16 अक्टूबर को शरदोत्सव चित्रकूट एवं दूसरी प्रस्तुति 19 अक्टूबर को जयपुरिया स्कूल सभागार सतना में हुई।
युवा रंगकर्मी अमित कुमार शुक्ल एवं शुभम बारी के निर्देशन में महाराजा विश्वनाथ सिंह द्वारा लिखित नाटक अपनी लोक बोली बघेली में खेला गया जिसका बघेली भाषान्तरण एवं संपादन योगेश त्रिपाठी जी द्वारा हुआ है एवं पूरी प्रस्तुति का प्रबंधन एवं संयोजन अनामिका सिंह जी ने किया है। नाटक में दृश्य संयोजन, संगीत व अभिनय का ऐसा अद्भुत संयोजन है की 2 घंटे की प्रस्तुति में लगातार दर्शकों को रोमांचित करते रहने की अद्भुत क्षमता है, एक महीने की मेहनत के बाद तैयार हुआ नाटक जब भगवान राम की तपोभूमि में उन्हीं की कथा कहने पहुंचा तो ऊर्जा और उत्साह चार गुना बढ़ गया तथा शरद महोत्सव जैसा समृद्ध मंच मिलना नाटक को सही सम्मान प्राप्त होने जैसा है, संगीत प्रधान नाटक में विशेष रूप से तालवादन हेतु उज्जैन से वीरेंद्र जानी एवं बांसुरी वादन के लिए ग्वालियर से अजय सोनी जी को बुलाया गया बल्कि संगीत संयोजन एवं गायन में सतना के ही पुष्पेंद्र पाण्डेय जी रहे।
नाटक में प्रमुख कलाकार हैं अंकित कुशवाहा, अक्षय वलेजा, अभिषेक चौधरी, अमितेश सेन, हर्ष वर्धन सिंह, अमन वर्मा, सागर सेन, राहुल चौरसिया, अमन सोनी, पुष्पेंद्र पाण्डेय, वीरेंद्र जानी, अजय सोनी, शिवम चौधरी, सत्यम चौधरी, अन्वेषा सिंह, पूजा कुशवाहा, पूजा सेन, अभिलाष सोनी, ऐंद्री सिंह, अनामिका सिंह, अमित शुक्ला, देवेंद्र वर्मा, देवांशु सिंह, अंशु कुशवाहा, लखन त्रिपाठी, अनुराग श्रीवास्तव, मयंक अग्निहोत्री, प्रकाश त्रिपाठी, रूपाली कृष्णानी, विक्रमेन्द्र सिंह , नाट्य मंचन की प्रस्तुति से प्रभावित होकर जयपुरिया स्कूल के संचालक श्री पुष्पराज सिंह जी ने 11,000 एवम् श्री रामाकृष्णा के संचालक शम्मी पुरी जी ने 11,000 साथ ही असिस्टेंट कमिश्नर जी एस टी श्री विपिन दुबे जी ने 5100 की राशि कलाकारों के उत्साहवर्धन हेतु दी।