अधर में लटका सुनवानी खुर्द से सिमरिया सड़क निर्माण कार्य
लोगो को निकलने में हो रही परेशानी
CURATED BY – RAM NARESH VISHWKARMA | CITYCHIEFNEWS
पन्ना, मध्य प्रदेश के पन्ना विधानसभा चुनाव से पहले सड़क मे गढढे या गड्ढे में सड़क होने से परेशान कुछ समाजसेवियों व सुनवानी कलां, सांटा बुद्ध सिंघ, सुनवानी खुर्द, कोनी, गढ़िकरहैया, के ग्रामीणो ने चक्का जाम व धरना प्रदर्शन किया था जाम को हटाने समस्त प्रशासन अमला मौके पर पहुचा था और जल्द ही सड़क निर्माण का आश्वासन देकर धरना उक्त प्रदर्शन और चक्काजाम को अलग कराया विधानसभा चुनाव के दौरान कुछ दिनो बाद सड़क मार्ग मे बड़ी बड़ी गिट्टी डलवा गड्ढों को पूर दिया गया अगर बात करे 4से 5 माह लगभग बीत जाने के बाद अभी तक सड़क निर्माण कार्य चालू नही किया गया ज़िससे दो पहिया वाहन व चार पहिया वाहनो को निकलने मे सड़क पर डाली गई गिट्टीओ से चोटिल होना पड़ रहा है और रोजाना इस समस्या का सामना करना पड़ रहा हैबतादे की सुनवानी से सिमारिया मार्ग कि दूरी लगभग 12 किलोमीटर की है जिसमे सफर करने मे लगभग 1घंटे का समय लग रहा है इस नहीं की अधिकारी इस बात से अनिभिज्ञ है। अब लोकसभा चुनाव आ गए यह से जन प्रतिनिधि का भी आना जाना होगा अब देखना यह है कि सड़क निर्माण कार्य गिट्टी बिखेरने तक सीमित रहता है या इसे पूरा किया जाएगा वैसे तो ग्रामीण जरा सी बारिश में यहां से कीचड़ से निकलने पर मजबूर थे।