Madhya Pradesh
बड़वानी के अंजड नगर में कार सेवकों का सम्मान कर सुंदरकांड का हुआ आयोजन
देररात पहुंचे सांसद पटेल
CURATED BY – RAVI SHIMLE | CITYCHIEFNEWS
बड़वानी, अंजड में सोमवार देररात तक स्थानीय अस्पताल चौक में विभिन्न आयोजन किए गए जिसमें मुख्य रूप से नगर के कार सेवकों का मंच पर बैठाकर सम्मान किया स्थानीय अस्पताल चौक में देररात तक सुमधुर सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया जिसमें सांसद गजेन्द्र सिंह पटेल भी पहुंचे। आपको बता दें कि अयोध्या में श्रीराम लला विराजमान होने जा रहा हैं, जिसमें सन् 1990 व 1992 के कारसेवकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है, इस दौरान बताया गया कि कारसेवक हिंदूधर्म की लड़ाई के लिए निकले थे जो हमारे लिए गौरव की बात है। नगर सहित आसपास के गांवों के भी कारसेवकों ने अपना योगदान दिया है वहीं आंदोलन के अनुभव साझा किए गए। देररात तक चले इस आयोजन में अनेकों लोग मौजूद रहे।