पन्ना के पुलिस लाईन मे आयोजित की गई समर कैंप
कैंप मे बच्चों के लिए अनुशासित दिनचर्या, अध्यात्म, मानसिक एकाग्रता के संबंध में प्रजापिता ब्रह्मकुमारी आश्रम संस्था द्वारा आयोजित की गई कार्यशाला
Curated by – NARESH VISHWAKRAMA | CITYCHIEFNEWS
पन्ना, आज पुलिस लाइन पन्ना में परेड ग्राउंड में पुलिस अधीक्षक पन्ना श्री धर्मराज मीना की उपस्थिति में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी आश्रम संस्था द्वारा पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों एवं पुलिस परिवार तथा समर कैंप में शामिल बच्चों को अनुशासित दिनचर्या, मानसिक एकाग्रता, मेडीटेशन योगा करने के संबंध में कार्यशाला आयोजित की गई जिसमें पुलिस अधिकारी कर्मचारियों तथा पुलिस परिवार एवं समर कैंप में शामिल बच्चों को प्रजापिता ब्रह्मकुमारी आश्रम संस्था से आई हुई सुश्री सीता दीदी, सुशीला दीदी ने जानकारी देते हुए विभिन्न प्रकार की व्यसनों एवं नसों से दूर रहने, मेडिटेशन योगा करने की सलाह दी, कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती आरती सिंह रक्षित निरीक्षक पन्ना खिलावन सिंह कवंर एवं अन्य पुलिस अधिकारी कर्मचारी, पुलिस परिवार के सदस्य एवं समर कैंप में शामिल बच्चे उपस्थित रहे।