सुसाइड मिस्ट्री: पिता की हुई हत्या, 14 माह के बाद कर ली खुदखुशी
पुत्री ने क्यों लगाई फांसी, जाँच में जुटी पुलिस
CURATED BY – MOHMMAD MUNEER | CITYCHIEFNEWS
शहडोल, पिता की हत्या के 14 माह बाद पुत्री ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। 14 माह पहले उधिया निवासी प्रभु चौधरी की उसकी पत्नी ने गला घोट कर हत्या कर दी थी , जिसके बाद से ही मृतक प्रभु चौधरी की 19 वर्षीय पुत्री मानसी चौधरी सदमे में थी, क्योंकि पिता की हत्या हो गई थीं, और मां जेल में थी। मामला जिले के सिंहपुर थाना क्षेत्र के उधिया गांव का है। जिले के सिंहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम उधिया निवासी 19 वर्षीय मानसी चौधरी पिता स्व. परभू चौधरी का शव घर में फांसी के फंदे पर संदिग्ध हालातों में पाया गया। पुलिस का कहना है कि युवती ने आत्महत्या की है। पुलिस की माने तो मानसी ने खुदकुशी की है, क्योंकि पिता की हत्या के बाद वह गुमसुम सी रहने लगी थी। क्यों की पिता की हत्या उसकी मां ने ही की थी, जिसकी वजह से मा जेल में हत्या के मामले में बंद थी।
मामले में मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात मानसी खाना खाने के बाद आपने कमरे में सोने चली गई थी। सुबह नहीं उठने पर छोटी बहन ने देखा कि दरवाजा नहीं खुल है। जब दरवाजा हिलाकर खोला तो खुल गया, अंदर बड़ी बहन को फांसी पर लटका देख छोटी बहन हैरान रह गई और चीख पुकार मचाने लगी, जिसे सुन उसका भाई एवं आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा के बाद शव के पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया थाना प्रभारी आर पी रावत ने बताया की मामले में मर्ग कायम कर विवेचना की जा रही है। मानसी के पिता की हत्या 14 माह पहले हुई थी। हत्या के आरोप में पुलिस ने मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। वह कुछ माह पहले ही जमानत पर रिहा हुई है। पुलिस कई पहलुओं में जांच कर रही है।