उप जिला निर्वाचन: चेक पोस्टो पर रखे पैनी नज़र, उड़नदस्ता टीम की जिम्मेदारी
व्यय निगरानी समिति के टीमों को दिया गया प्रशिक्षण संपन्न
CURATED BY – Mohammad Muneer | CITYCHIEFNEWS
शहडोल, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तरूण भटनागर के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में लोकसभा निर्वाचन 2024 के मद्देनजर आयोग के दिशा-निर्देश के अनुरूप जिले में आदर्श आचरण संहिता का अक्षरशः पालन कराने के उदेश्य से व्यय निगरानी समिति के टीमों को कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण दिया गया जिसमें एसएसटी, व्हीएसटी, व्हीव्हीटी व व्यय निगरानी समिति के अधिकारी शामिल थे।
अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रोमोनुस टोप्पो ने कहा की लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 77 एवं 78 के सभी उप धाराओं का पालन किया जाए। व्यय निगरानी समिति सतर्कता से लोकसभा निर्वाचन 2024 के अभ्यर्थियों द्वारा किए गए निर्वाचन व्यय की निगरानी समय-समय पर करें। साथ ही अभ्यर्थी के अनुज्ञेह व्यय की निगरानी रखते हुए सुसंगत कार्यवाही करना भी सुनिश्चित करें। अपर कलेक्टर ने कहा कि अंतर्राज्यीय एवं जिले में बनाए गए चेक पोस्टों एवं नाकों पर आने-जाने वाले वाहनों पर पैनी नजर रखी जाए जिससे ऐसे कारकों पर नियंत्रण रखा जाए जो निष्पक्ष, पारदर्शी निर्वाचन को प्रभावित कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि उड़नदस्ता टीम शिकायत प्राप्त होने पर तत्काल घटनास्थल पहुंचकर कार्यवाही करना सुनिश्चित करें जिससे जिले में लोकसभा निर्वाचन पारदर्शी, निष्पक्ष एवं भयमुक्त हो सके। प्रशिक्षण में सी-विजिल एप्प, मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति, पेड न्यज वीडियो निगरानी की जानकारी भी दी गई।
मास्टर ट्रेनर अनिल श्रीवास्तव एवं पीके सालवार ने पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों को निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों से अवगत कराया। प्रशिक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अरविंद शाह, संयुक्त कलेक्टर अमृता गर्ग, निर्वाचन सुपरवाईजर संजय खरे सहित निगरानी टीमों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड