CURATED BY – GUARAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS

सहारनपुर। एसएसपी सहारनपुर डा. विपिन ताड़ा, एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक व एसपी देहात सागर जैन के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों पर दुराचारी सभा बुलाई गयी। जानकारी के अनुसार थाना जनकपुरी, थाना कुतुबशेर, थाना मंडी, थाना सिटी कोतवाली, थाना सदर बाज़ार,थाना देहात कोतवाली, थाना बेहट, थाना मिर्जापुर, थाना फतेहपुर, थाना देवबंद, थाना ननौता, थाना बड़गांव, थाना गंगोह, थाना नकुड़, थाना बिहारीगढ़ व थाना तीतरो पर आयोजित दुराचारी सभा में आदतन व अभ्यस्त अपराधियों, हिस्ट्रीशीटों को थाने पर बुलाकर सत्यापन किया गया। दुराचारी सभा में आदतन अपराधियों को थाना प्रभारियों ने सख्त चेतवानी देते हुए भविष्य में आपराधिक घटनाओं में ना शामिल होने की चेतावनी दी। थाना प्रभारियों ने आपराधिक किसी भी घटना या नशा तस्करी के अवैध कारोबार में शामिल होने पर सख्त कानूनी कार्यवाही करने की चेतवानी दी।