कार्यकर्ताओं की ताकत ही पार्टी के लिए सर्वोपरि: सुभाष पाटिल
कांग्रेस के चुनाव कार्यालय का हुआ शुभारंभ
Curated by - BAGHWAN DAS BERAGI | CITYCHIEFNEWS
शाजापुर, शाजापुर विधानसभा के प्रत्याशी यूं तो किसी पहचान के मोहताज नहीं है और उनके विकास व उनकी लोकप्रियता भी जगजाहिर है। वहीं उनकी लोकप्रियता और विकास की गाथा में कार्यकर्ताओं की भूमिका को भी नहीं भूलाया जा सकता। आप लोगों की ताकत से एक बार फिर शाजापुर में कांग्रेस जीत का परचम लहराएगी। हमें बस एकजुट होकर पार्टी के लिए अपनी पूरी ताकत लगा देना है।
यह बात अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सदस्य व शाजापुर विधानसभा चुनाव प्रभारी सुभाष पाटिल ने शनिवार को निजी गार्डन में कांग्रेस के चुनाव कार्यालय के शुभारंभ समारोह को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि शाजापुर विधानसभा में कांग्रेस का किला ढहाने का सपना आज तक भाजपा देख रही है। लेकिन विकास पुरूष हुकुमसिंह कराड़ा की लोकप्रियता और उनकी विकास गाथाएं हमेशा विरोधियों पर भारी पड़ी है। उन्होंने कहा कि इसमें आप कार्यकर्ताताओं की भूमिका भी अहम है। उन्होंने कहा कि जैसी एकजुटता और कर्मठता आप हमेशा दिखाते आए हैं उसी को हमें दोहराना है और शहर में कराड़ा जी को एक बार फिर जीताकर विधानसभा में लाना है। उन्होंने कहा कि यही समय है जब हमें भारतीय जनता पार्टी की दमनकारी नीतियों और चंदा प्रथा से लोगों को निजात दिलाना है। कार्यक्रम को शाजापुर विधानसभा प्रत्याशी हुकुमसिंह कराड़ा ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष शकुंतला चौहान, पूर्व महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष स्मिता सोलंकी, विधायक प्रतिनिधि आशुतोष शर्मा, सलीम ठेकेदार, बालकृष्ण चतुर्वेदी, महेंद्रसिंह सेंगर, जनपद अध्यक्ष शरद शिवहरे, आईटीसेल जिलाध्यक्ष देवकरण गुर्जर, जिला कांग्रेस प्रवक्ता पं. गोविंद शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष इरशाद खान, पिछडा वर्ग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सचिन पाटीदार, पार्षद अजीज मंसूरी, सत्या वात्रे, नीरज वैष्णव, पार्षद राजेेश पारछे, नवीन दुबे, शोएब मेव, वकार अली, सन्नी दुबे, जुनैद मंसूरी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। संचालन दीपक निगम ने किया तथा आभार शहर कांग्रेस अध्यक्ष इमरान खरखरे ने माना।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड