सेवा दिवस की तर्ज पर मनाया प्रदेश अध्यक्ष का जन्मदिन
वृद्धाश्रम में किया पौधरोपण
CURATED BY – MOHMMAD MUNEER | CITYCHIEFNEWS
शहडोल, वैश्य महासम्मेलन मध्यप्रदेश जिला इकाई शहडोल एवं महिला इकाई शहडोल द्वारा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष उमाशंकर गुप्ता के जन्म दिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाने का सामूहिक रूप से निर्णय लिया गया। इस तारतम्य में जिले के कल्याणपुर में स्थित वृद्ध आश्रम में रहने वाले वृद्धजनों के साथ मनाया गया, बुजुर्गो को दैनिक आवश्यकता उपयोगी सामग्री आश्रम को प्रदान की गई एवं बुजुर्गो के साथ स्वल्पाहार किया एवं रुद्राक्ष पेड़ एवं आम, जामुन, अमरूद, बेल, आंवला के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण में सहयोग किया गया। उक्त कार्यक्रम में प्रदेश के महामंत्री संभाग प्रभारी पदम खेमका, प्रदेश मंत्री, संभाग अध्यक्ष, प्रदेश की महामंत्री महिला इकाई एवं संभाग प्रभारी महिला इकाई, जिला इकाई अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, जिला कार्यकारी अध्यक्ष, संभागीय महामंत्री आशा खारिया, संभागीय महामंत्री, महिला इकाई जिला प्रभारी, महिला इकाई अध्यक्ष, महिला इकाई अध्यक्ष, संभाग महामंत्री जवाहरलाल, प्रदेश जिला प्रभारी, कसौधन समाज के प्रदेश अध्यक्ष ब्रजकिशोर गुप्ता एवं विशेष अत्तिथय रीवा संभाग के प्रभारी एवं प्रदेश महामंत्री हरिओम गुप्ता, धीरज अग्रवाल, कमल कुमार गुप्ता तथा गणमान्य नागरिक के साथ महिला इकाई की मातृ शक्तियों द्वारा कार्यक्रम को गौरवान्वित करते हुए संपन्न किया गया।