Madhya Pradesh
खजुराहो सीट से सांसद प्रदेश अध्यक्ष विडी शर्मा पहुंचे कटनी
पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा की कांग्रेस तो गई
CURATED BY – SUNIL YADAV | CITYCHIEFNEWS
कटनी, अब देश में लोक सभा चुनाव होने वाले है खजुराहो लोक सभा सीट से सांसद और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा कटनी पहुंचे.... खजुराहो से लोक सभा उम्मीदवार घोषित होने के बाद पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र कटनी पहुंचे और कटनी कोतवाली की नई बिल्डिंग का उद्घाटन किया और नगर निगम के 21 करोड़ रु के कार्य का भूमि पूजन किया।
पत्रकारों से चर्चा करते हुए विष्णु दत्त शर्मा ने बताया की खजुराहो से लोकसभा को वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिली है जो दिल्ली से खजुराहो तक आएगी वही कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए विष्णु दत्त शर्मा ने कहा की अब तो कांग्रेस गई बस चली गई.