CURATED BY – SHRINIWAS MISHRA | CITYCHIEFNEWS

मैहर, मुख्यमंत्री डॉ . मोहन यादव ने पत्रकारों के हित में " संचार प्रतिनिधियों के लिये स्वास्थ्य एवं दुर्घटना समूह बीमा योजना में IIT कंपनी द्वारा बढ़ायी गयी प्रीमियम राशि का भार राज्य सरकार द्वारा वहन करने का निर्णय लिया है । साथ ही बीमा के लिये ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख भी 20 सितम्बर से बढ़ाकर 25 सितम्बर कर दी गयी है । मुख्यमंत्री डॉ . यादव ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ , पत्रकार साथी दिन - रात एक करके विषम परिस्थितियों में देश    और समाज की सेवा करते हैं । विभिन्न पत्रकार संगठनों द्वारा मेरे संज्ञान में लाया गया कि पत्रकार बीमा योजना में बीमा कंपनी द्वारा प्रीमियम में वृद्धि की गई है । अत : हमने निर्णय लिया है कि पत्रकार बीमा योजना में बीमा कंपनी द्वारा प्रीमियम की दरों में की गई वृद्धि का भार राज्य सरकार उठाएगी । योजना में शामिल होने वाले पत्रकारों से गत वर्षों की तरह ही प्रीमियम लिया जाएगा । उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पत्रकारों बंधुओं के साथ हर कदम पर खड़ी है ।
 मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के द्वारा पत्रकारों की बात रखे जाने को लेकर मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रांताध्यक्ष सलभ भदोरिया  ने प्रदेश के मुखिया को पत्र जारी कर आभार प्रकट करते हुए लिखा है कि पत्रकार सुरक्षा बीमा पॉलिसी में बीमा कंपनी द्वारा प्रीमियम राशि घटाए जाने की हमारे संगठन मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की मांग को स्वीकार करने पर संगठन अपनी सभी 58 जिला इकाईयों सहित आपके प्रति तहे दिल से आभार व्यक्त करता है । साथ ही संगठन 5 लाख तक का निशुल्क बीमा करने संबंधी हमारी मांग को भी स्वीकार करने भी पुनः आग्रह किया है । आपने जो किया उसके लिए बहुत बहुत आभार बार बार आभार । क्रांतिकारी अभिवादन सहित एक बार फिर धन्यवाद । मुख्यमंत्री डॉ . यादव ने मीडिया से चर्चा के दौरान यह बात कही । बीमा योजना की पूरी जानकारी एवं संशोधित प्रीमियम चार्ट जनसम्पर्क विभाग की वेबसाइट https://www.mpinfo.org/ पर उपलब्ध है ।