एमपी के शाजापुर में 50 साल मे पहली बार प्रारम्भ हुए
पं बालकृष्ण शर्मा नवीन महाविद्यालय मे 7 नवीन पाठ्यक्रम
Curated by - Baghwan Das Beragi | CITYCHIEFNEWS
शाजापुर, 50 साल मे पहली बार शाजापुर के पण्बालकृष्ण शर्मा नवीन महाविद्यालय शाजापुर में सत्र 2023-24 के लिए एक साथ 7 अति महत्वपूर्ण नवीन पाठ्यक्रम जनभागीदारी समिति के प्रयास से प्रारम्भ किए जा रहे है एवं इन समस्त नवीन कोर्सेस को उच्च शिक्षा विभाग के ई. प्रवेश पोर्टल पर भी अपडेट किया जा चुका हैं।
उपरोक्त जानकारी देते हुए जनभागदारी समिति के अध्यक्ष विपुल कसेरा ने बताया है आज तक महाविद्यालय मे 50 वर्षो से पुराने ही पाठ्यक्रम पढ़ाए जाए जा रहे थे विद्यार्थियों को प्रोफेशनल कोर्स के लिए एवं अति महत्वपूर्ण एम.एससी पाठ्यक्रमों के लिए इंदौर उज्जैन जाना पड़ता था साथ ही महाविद्यालय मे 50 वर्षो से एक मात्र केमेस्ट्री मे ही एम.एससी करने का विकल्प था जिस कारण बहुत से विद्यार्थीयों को ना चाहते हुए भी अन्य शहरों मे जाकर अपनी रुचि अनुसार अध्ययन करने जाना पड़ता था या फिर शाजापुर मे रहकर वही पुराने पाठ्यक्रम मे ही प्रवेश लेकर अध्ययन करने के लिए विवश होना पड़ता था सबसे ज्यादा समस्या छात्राओं को आती थी जो मध्यमवर्गीय निम्नवर्गीय परिवार से होकर अन्य शहर मे जाकर पढ़ाई नही कर पाती थी जिस कारण उन्हें बीच मे ही पढ़ाई छोड़ना पड़ता था।
विद्यार्थियों कि इन्हीं पीड़ाओं एवं समस्याओं को ध्यान मे रखते हुए जनभागीदारी समिति की बैठक मे निर्णय लेकर एवं निरंतर प्रयास करने पर अब इसी शैक्षणिक सत्र से ये 7 नवीन पाठ्यक्रम प्रारम्भ हो गये है जिसमे 5 स्नातकोत्तर एवं 2 स्नातक के है जो इस प्रकार है.
1 एम.एससी बॉटनी
2 एम.एससी गणित
3 एम.एससी फिजिक्स
4.एम.एससी जूलॉजी
5. एम.एस.डबल्यू
6. बी.बी.ए
7. बी.सी.ए
जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष विपुल कसेरा ने बताया की नवीन पाठ्यक्रम प्रारम्भ करने की तैयारी के लिए महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति एवं प्राध्यापकगण लगातार महाविद्यालय मे बैठकर प्रस्ताव बनाने से लेकर समस्त प्रकार की तकनीकी प्रक्रिया को पूर्ण करने मे साथ ही उच्च शिक्षा विभाग भोपाल एवं विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से प्रक्रिया को पूर्ण कराने में दिन रात लगे रहे सभी की संयुक्त मेहनत से ही आज ये 7 नवीन पाठ्यक्रम महाविद्यालय मे प्रारम्भ हो सके है महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ आर.के.एस. राठौर के मार्गदर्षन में रसायन विभाग के विभागाध्यक्ष डाॅ. अरूण कुमार बोडाने सहित महाविद्यालय के डाॅ. एस.के. तिवारी, डाॅ. वी.पी. मीणा, डाॅ प्रकाष बर्फा, डाॅ.विरेन्द्र सिंह, डाॅ. दिनेष डहारे, डाॅ. अनिता यादव, डाॅ. अरविंद शर्मा, डाॅ. राजीव कुमार शर्मा प्रो. सुधरी सवासिया, ललित गोवा, दुर्गेष रेगे एवं स्टाॅफ के सहयोग नवीन पाठ्यक्रम हो सकें है। इस कार्य हेतु महाविद्यालय स्टॉफ सहित उच्च शिक्षा विभाग मप्र शासन एवं विक्रम विश्वविद्यालय का जनभागीदारी समिति की और से आभार व्यक्त किया गया साथ ही जनभागीदारी समिति अध्यक्ष विपुल कसेरा ने विद्यार्थियों से अपील की है की अब ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थी इन नवीन पाठ्यक्रम मे प्रवेश लेकर अपना भविष्य उज्जवल बनाये एवं महाविद्यालय का नाम रौशन करें।
1.महाविद्यालय के नये भवन, 12 अन्य कक्ष, आॅडिटोरियम की प्रषासनिक स्वीकृत माननीय उच्च षिक्षा मंत्री एवं उच्च षिक्षा विभाग म.प्र. शासन भोपाल से हो चूकी है जिसका प्राक्कलन तैयार करने के लिए शासन की एजेन्सियों को पत्र भेजे जा चूकें।
2.वाणिज्य, अर्थषास्त्र, संस्कृत, अंग्रेजी, राजनीति, समाजषास्त्र, इतिहास, हिंदी, भूगोल, आदि विषय में लगातार उच्च षिक्षा विभाग म.प्र. शासन से संख्या अनुसार नये पद देने के लिए पत्र व्यवहार किया जा रहा था इन पदों की स्वीकृति की मांग को मांनते हुए उच्च षिक्षा विभाग ने महाविद्यालय से चाहे गए पदों की जानकारी मांगी गई है जो महाविद्यालय ने स्नातक में 26 एवं स्नातकोत्तर में 23 नए पद सृजन करने की मांग उच्च षिक्षा विभाग भोपाल को प्रेषित की गई।
3.महाविद्यालय में बहारी तत्वों को रोकने, अनुषासन बनाये रखने की दृष्टि से सत्र 2023-24 से विद्यार्थियांे के लिए डेªस कोड छात्रों के लिए लाईट स्टील ग्रे शर्ट व ब्लैक पेंट एवं ब्लैक शू तथा छात्राओं के लिए स्टील ग्रे कुर्ता व ब्लैक सलवार एवं ब्लैक दुपट्टा तथा ब्लैक शू लागू कर दिया गया है।
4.महाविद्यालय की खाली कच्ची जमीन पर पेबर ब्लाॅक लगवाने के साथ नो पाॅर्किंग जौन बनाने के लिए लोहे के जिग-जैग गेट लगवाने के साथ मोटर सायकिल स्टेंड शीघ्र शुरू होने वाला है।
5.सोलर प्लांट लगवाने की मांग उच्च शिक्षा विभाग भोपाल से की गई थी जिसकी स्वीकृति उच्च शिक्षा विभाग भोपाल मिल गई है। उसकी प्रक्रिया चल रही है।
6.नवीन वाटिका के सौन्दर्य करण की मांग एवं प्राक्कलन बनाने का कार्य की प्रक्रिया चल रही है।
7.छोटे-बडे कुल 60 प्रस्ताव जनभागीदारी समिति बैठक प्रस्ताव पास किये गये थे। जिन पर सभी प्रस्ताव पर कार्य चल रहा है।
अतः समस्त नागरिक बंधुओ से आग्रह है महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति शाजापुर द्वारा उक्त समस्त प्रयास से महाविद्यालय के विकास कार्य किया जा रहा है जो आपके समक्ष प्रस्तुत है।