आखिरी ओवर में स्टार्क का कमाल
कोलकाता ने आरसीबी को एक रन से हराया
नई दिल्ली, रजत पाटीदार और विल जैक्स की अर्धशतकीय पारियों के बावजूद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आईपीएल 2024 मुकाबले में लक्ष्य का पीछा करते हुए एक रन से हार गई.
फिल सॉल्ट की 14 गेंदो पर खेली 48 रनों की पारी से मिली शानदार शुरुआत के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर के अर्धशतक की मदद से केकेआर ने आरसीबी के खिलाफ 222/6 का स्कोर खड़ा किया.
223 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी टीम के लिए विल जैक्स ने 32 गेंदो पर 55 रन बनाए और रजत पाटीदार ने 23 गेंदो पर 52 रन की पारी खेली. जिसकी मदद से टीम मैच को आखिरी ओवर तक ले जाने में कामयाब रही लेकिन जीत नहीं सकी.
आरसीबी ने सीनियर विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक की एक और फिनिशिंग पारी की मदद से 18 ओवर में सात विकेट खोकर 192 रन का स्कोर बना लिया था और जीत के लिए 12 गेंदो पर 31 रनों की जरूरत थी.
19वें ओवर में आंद्रे रसेल के खिलाफ एक छक्का और एक चौका लगाने के बाद आखिरी गेंद पर कार्तिक फिल सॉल्ट के हाथों आउट हो गए जो मैच का टर्निंग प्वाइंट बना.
आखिरी ओवर मिचेल स्टार्क ने डाला, जिनके खिलाफ कर्ण शर्मा ने पहली चार गेंदो पर तीन छक्के लगाकर मैच को आरसीबी के पाले में खींचा लेकिन पांचवीं गेंद पर स्टार्क ने लो फुलटॉस की मदद से कर्ण को कैच आउट कर आरसीबी की नौंवा विकेट गिराया. मैच में अब भी जान थी क्योंकि जीत के लिए एक गेंद पर तीन रनों की जरूरत थी लेकिन दो रन लेकर बेंगलुरू इसे टीम सुपर ओवर तक ले जा सकती थी.
हालांकि ऐसा कुछ नहीं हुआ. ओवर की आखिरी गेंद पर पहला रन आसानी से पूरा करने के बाद दूसरा रन लेने के कोशिश में लोकी फर्ग्यूसन के रन आउट होते हैं आरसीबी की पारी 221 रन पर सिमट गई.
दोनों टीमों का प्लेइंग XI
कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग XI): फिलिप साल्ट (WK), सुनील नरेन, अंगकृष रघुवंशी, श्रेयस अय्यर (C), वेंकटेश अय्यर, आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, मिशेल स्टार्क, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग XI): फाफ डु प्लेसिस (C), विराट कोहली, विल जैक्स, रजत पाटीदार, कैमरून ग्रीन, दिनेश कार्तिक (WK), महिपाल लोमरोर, कर्ण शर्मा, लॉकी फर्ग्यूसन, यश दयाल, मोहम्मद सिराज.
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड