स्टार प्रचारक एवं राष्ट्रीय छात्र नेता कन्हैया कुमार जी
महारेली एवं आमसभा मे शिरकत करेंगे
CURATED BY - RIZWAN SHAIKH
अलीराजपुर, मध्यप्रदेश के स्टारक प्रचारक एवं राष्ट्रीय एनएसयुआई के छात्र नेता डॉ. कन्हैया कुमार जी 31 अक्टूबर मंगलवार को अलीराजपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश जी पटेल की महारेली एवं चुनावी सभा में शिरकत करेंगे ।
इस अवसर पर स्थानीय पटेल पब्लिक स्कुल अलीराजपुर से सुबह 11:30 बजे मंगलवार को एक विशाल रैली निकाली जाएगी । जो नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुवे स्थानीय टंकी मैदान पर पहुँचेगी, जहाँ पर कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश पटेल के पक्ष मे एक आमसभा का आयोजन किया गया है । इस अवसर पर पूर्व रेल राज्यमंत्री नारायण जी भाई राठवा, दाहोद की पूर्व सांसद डॉ. प्रभा जी बेन तायवाड, गुजरात के प्रतिपक्ष नेता सुखराम जी भाई राठवा, जिला कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष महेश जी पटेल, जिला कांग्रेस संगठन प्रभारी प्रभु प्रकाश जी राठौड़, अलीराजपुर विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश जी पटेल, जोबट विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी सेना जी पटेल, अलीराजपुर विधानसभा के आब्वर्जर विक्रांत जी चौहान, जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर आदि नेता शामिल होंगे।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड