एस.एस.टी. और एफ.एस.टी. के द्वितीय एवं तृतीय पारी के अधिकारियों की समीक्षा बैठक संपन्न
चेकपोस्ट पर सभी वाहनों की कड़ाई से चैकिंग करने के दिए निर्देश
CURATED BY – DHEERAJ KUMAR AHIRWAL | CITYCHIEFNEWS
दमोह, लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं एस.एस.टी., एफ.एस.टी. नोडल अधिकारी अर्पित वर्मा के द्वारा जिले की एस.एस.टी. और एफ.एस.टी. के द्वितीय एवं तृतीय पारी के अधिकारियों की समीक्षा बैठक जिला पंचायत के सभाकक्ष में ली गई। बैठक में सीईओ जिला पंचायत अर्पित वर्मा ने सभी एस.एस.टी. के अधिकारियों को जिले के सभी चेकपोस्ट पर सभी वाहनों की कड़ाई से चैकिंग करने के निर्देश दिए एवं एफ.एस.टी. अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र में लगातार भ्रमण करते रहें और जहां भी आदर्श आचार संहिता का उल्लघंन हो रहा है वहां नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
बैठक में सीईओ जिला पंचायत ने निर्देशित करते हुए कहा कि चैकिंग के दौरान अवैध राशि, अवैध शराब आदि पाए जाने पर तत्काल जप्ती की कार्यवाही की जाए। जिले में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियां न हो पाएं, इस हेतु सभी अधिकारी सजग होकर अपनी ड्यूटी करें।