नागोद के सेमरवारा में खेल प्रत्योगिताओ का हुआ आयोजन
खेल इंसान के शरीर को स्वस्थ रखने में काफी सहयोगी होता है - टी.आई. कुशवाह
नागौद, ग्राम पंचायत सेमरवारा में अवंती स्पोर्ट क्लब के तत्वाधान में 1857 क्रांति की अमर शहीद वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी क्रिकेट कप और समाजसेवी जनसंघी स्व. दादूभाई लोधी स्मृति संत प्रवर स्वामी ब्रम्हानंद फुटबाल कप 2024 का आयोजन हो रहा है। आज आयोजित हुए खेलों में मुख्यअतिथि श्री बलराम सिंह कुशवाह थाना प्रभारी मझगंवा एवं विशिष्ट अतिथि श्री शैलेन्द्र सिंह पटेल थाना प्रभारी सिंहपुर, श्री अमृतलाल सहायक उपनिरीक्षक सिंहपुर, सुभाष सिंह, राजीव सिंह, श्री हरिशंकर व्यास आमा जिला कार्यसमिति भाजपा, श्री सुमंत दीक्षित प्रबंधक सेसस सेमरवारा, श्री आशीष रैकवार सेसस बारापत्थर एवं धर्मेंद्र रजक हिलौंधा पत्रकार रहे।
साथ ही जयगुरुदेव संगत से अतिथि के रूप में रामविश्वास लोधी उर्दना, मोहनलाल बरकछी, राजाभैया आमा, पन्नालाल, रामसेवक हड़हा, अशोक कक्का, जमुना प्रसाद, राजेंद्र छोट बेटा जैतवारा, दरबारी लाल कोटा, बड़कू लोधी चकरा, अनुज कुमार संगत अध्यक्ष सेमरवारा भी उपस्थित रहे।
आज हुए खेलों में बंडी ने आमा को 14 रन से हराया तथा फुटबाल के खेल में सेमरवारा ने उर्दना को 3-0 से एवं हड़हा ने दुबारी को पेनल्टी द्वारा 2-1 से पराजित किया, जिसमें एम्पायर जितेंद्र लोधी हड़हा, अरुण लोधी, असलेंद्र लोधी, कमेंट्री योगेश योगी किसान ने की। कार्यक्रम में सभी खिलाड़ियों और जनता को संबोधित करते हुए मुख्यअतिथि श्री बलराम सिंह कुशवाह ने कहा कि खेल से भले ही कोई देश प्रदेश स्तर का खिलाड़ी न बन पाए, लेकिन यह तय की वह अच्छा इंसान जरूर बनता है। खिलाड़ी व्यक्ति हमेशा नशे से दूर रहता है इस तरह वह अच्छे समाज की परिकल्पना में सहायक सिद्ध होता है। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन कमेटी अध्यक्ष अरुण कुमार लोधी एवं जगत राज, तीरथप्रसाद लोधी ने किया।