विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान का हुआ शुभारम्भ
जिलाधिकारी ने हरी झण्डी दिखाकर जागरूकता रैली को किया रवाना
CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS
सहारनपुर, जिलाधिकारी मनीष बंसल द्वारा मुख्यमंत्री उ0प्र0 सरकार के निर्देशानुसार माह अक्टूबर 2024 में 01 अक्टूबर 2024 से 31 अक्टूबर 2024 तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं 11 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2024 तक दस्तक अभियान का उद्घाटन किया गया एवं जनजागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाई गयी। इसी के साथ विश्व वृद्ध दिवस के अवसर पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का भी उद्घाटन किया गया।जिलाधिकारी मनीष बंसल ने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का उद्देश्य संचारी रोगोें पर नियंत्रण हेतु जनता को जागरूक करना एवं रोगों से कैसे बचा जा सकता है के लियेे प्रेरित करना है। पूर्व वर्षो में संचारी रोग पखवाडा, संचारी माह मनाये जाने से प्रदेश में अब संक्रामक रोगों में काफी गिरावट आई है। इस अभियान में जनपद स्तर एवं ब्लॉक पर ए0एन0एम0, आशा, एवं आंगनवाडी के सहयोग से संचारी रोगों पर नियंत्रण पाया जा सकता है। जनपद एवं ब्लॉक स्तर पर इस अभियान में संचारी रोग से बचाव हेतु व्यापक स्तर पर प्रचार- प्रसार (हॉर्डिग, बैनर, पैम्फलेट एवं माइकिंग आदि) के लिये समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गयी है। डीएम मनीष बंसल ने सभी विभागोें को निर्देशित किया कि लक्ष्य के सापेक्ष कार्य करें। उन्होंने आशा, आंगनवाडी एवं ए0एन0एम0 से संचारी रोग/गैर संचारी रोग के विषय में प्रश्न पूछकर जानकारी ली। उन्होंने विभागों द्वारा लगाये गये स्टॉलों का निरीक्षण किया तथा उनसे कार्यक्रमों के विषय में जानकारी ली। सभी जनमानस को बताया गया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान में अपना सहयोग प्रदान करें। जिससे संचारी रोग जैसे, डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, टी0बी0, डायरिया इत्यादि रोगों से बचा जा सकें।
मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 प्रवीण कुमार ने बताया कि अभियान में संचारी रोगों व दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण के साथ ही दस्तक अभियान के अर्न्तगत फ्रंटलाइन वर्कर्स (आशा) द्वारा बुखार के रोगियों की सूची, आई0एल0आई0 रोगियों की सूची, क्षय रोग के लक्षण युक्त व्यक्तियों की सूची, कुपोषित बच्चों की सूची, क्षेत्रवार ऐसे मकानों की सूची जहां घरों के भीतर मच्छरों का प्रजनन पाया गया हो आदि की सूची बनाकर अपनी रिपोर्ट के साथ प्रतिदिन कार्य की समाप्ति पर ई-कवच पोर्टल के माध्यम से ब्लॉक मुख्यालय पर उपलब्ध करायेगें। सभी ब्लॉकों एवं ग्राम स्तरों पर अभियान का शुभारम्भ सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा किया गया। अभियान के शुभारम्भ के मौके पर वेक्टर जनित रोग नियंत्रण एवं बचाव हेतु स्टाल लगाया गया, जिसमें डेंगू, मलेरिया व अन्य संचारी रोगों से बचाव हेतु क्या करें, क्या न करें के बारे में जनमानस को जानकारी दी। नगर निगम, सहारनपुर द्वारा नालियों की सफाई गड्ढ़ों को बन्द करना, एण्टी लार्वा का छिड़काव एवं फागिंग समय-समय पर कराई जायेगी। जिला मलेरिया अधिकारी श्रीमती शिवांका गौड़ द्वारा बताया गया कि शासन के निर्देशानुसार दस्तक अभियान में संचारी रोगों रोकथाम एवं नियंत्रण गतिविधियों अभियान के अर्न्तगत आशाओं द्वारा घर-घर जाकर जागरूक करेगी। ग्राम पंचायत द्वारा नाले एवं नालियों की साफ-सफाई, झाडियों की कटाई व जल भराव के निस्तारण, शौचालय की सफाई तथा घर से जलनिकासी का कार्य कराया जायेगा ।डब्लू0 एच0ओ0/डी0एम0सी0 द्वारा अभियान का सर्वेलेन्स किया जायेगा, जिसकी रिपोर्ट राज्य मुख्यालय को डब्लू0एच0ओ0 द्वारा प्रेषित की जायेगी। सभी विभाग अपने द्वारा कराये जा रहे कार्यो की रिपोर्ट राज्य मुख्यालय द्वारा निर्गत किये गये डेस्क बोर्ड के माध्यम से स्वतः देख कर आवश्यक सुधार कर पायेगे। उन्होने बताया कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग दिमागी बुखार एवं अन्य वेक्टर जनित रोगों, जल जनित रोगों तथा उष्ण मौसम से संबंधित रोगों परं नियंत्रण गतिविधियों हेतु जनपद, ब्लाक तथा पंचायत/ग्राम स्तरों पर विभिन्न विभागों के बीच समन्वय हेतु नोडल विभाग का कार्य करेगा। नगर विकास विभाग द्वारा नालियों की साफ-सफाई, झाडियों की कटाई व जल भराव के निस्तारण के साथ रोस्टर के अनुसार नगर क्षेत्र में फॉगिंग का कार्य किया जाएगा। आंगनवाडी कार्यकत्रियों के द्वारा अपने क्षेत्र के समस्त कुपोषित तथा अति कुपोषित बच्चों की सूची बनाकर उनकों उचित पोषाहार उपलब्ध कराना तथा आवश्यक होने पर पोषण पुनर्वास केन्द्रों पर उपचार तथा पोषण पुनर्वास हेतु भेजने का कार्य किया जाएगा। एसबीडी जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में एफबीडी संस्था की ओर से रक्तदान का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी द्वारा शिविर के उद्घाटन के साथ-साथ रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गये।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 प्रवीण कुमार, प्रमुख अधीक्षक डॉ0 रामानन्द, जिला मलेरिया अधिकारी श्रीमती शिवांका गौड एवं हास्पिटल का स्टाफ,उपस्थित रहे।