रुक जाना नहीं योजना में परीक्षा में सम्मिलित छात्राओं को छात्रावास में भी विशेष कक्षाएं
दमोह में परीक्षा देने हेतु रुके छात्र-छात्राओं को शिक्षक दे रहे मार्गदर्शन
CURATED BY – DHEERAJ KUMAR AHIRWAL | CITYCHIEFNEWSदमोह, रुक जाना नहीं योजना के तहत आयोजित परीक्षा चल रही है जो छात्र छात्रावास में रुके हुए हैं इस दौरान शिक्षकगण उत्साह से छात्र-छात्राओं को अध्ययन अध्यापन करा रहे है। शिक्षकों का समर्पण ही कहा जाएगा उनकी इस कार्य में ड्यूटी नहीं है। व्यवस्थाओं की देखरेख में प्रभावी सहयोग देने वाले मोहन राय ने बताया कि अंग्रेजी के शिक्षक मनीष नेमा, शैलेंद्र दुबे व रसायन शास्त्र के शिक्षक कमलेश सेन ने छात्रावास में रुके हुए छात्र-छात्राओं को विशेष मार्गदर्शन दिया तथा कक्षाएं ली ताकि बच्चों को अधिक से अधिक अंक प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया जा सके। यह सभी शिक्षक स्वप्रेरणा से आकर छात्रों को अध्यापन कर रहे हैं। कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने शिक्षकों की इस पहल का स्वागत करते हुए सराहना की है।