धार, धार जिले में 5 फरवरी से  25 फरवरी तक विधानसभा क्षेत्रवार विकास यात्राएं विभिन्न गांवों तथा शहर के वार्डों और बस्तियों में पहुंचेंगी। इन यात्राओं के सुनियोजित तथा सफल आयोजन के लिए भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राजीव यादव ने संगठनात्मक समंवयक विधानसभा प्रभारी दायित्व सौंपा गया है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि जिले में  विधानसभा क्षेत्रवार प्रभारी इस प्रकार है। धार विधानसभा प्रभारी  - जिला उपाध्यक्ष आशीष गोस्वामी,बदनावर प्रभारी  - भाजपा नेता अशोक जैन, सरदारपुर प्रभारी  - पिछड़ावर्ग मोर्चा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी नरेंद्र राठौर,धरमपुरी - पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष देवेंद्र पटेल,कुक्षी - जिला पंचायत सदस्य चंचल पाटीदार,मनावर - पूर्व मंडल अध्यक्ष राजु श्रीमाली,गंघवानी प्रभारी - पूर्व जिला महामंत्री श्याम नायक को बनाया गया है । उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।