CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS

 

सहारनपुर, चुनाव आयोग  द्वारा 9 व 10 मार्च को पुन लिस्ट में वोट वृद्धि - संशोधन व नाम काटने का कार्य सभी पोलिंग स्टेशनों पर बीएलओ द्वारा कराया जा रहा है। आज समाजवादी पार्टी के सहारनपुर नगर विधानसभा प्रभारी एवं पार्षद अभिषेक टिंकू अरोड़ा ने महानगर अध्यक्ष हाजी नवाब अंसारी और विधानसभा अध्यक्ष काशिफ अल्वी के साथ सहारनपुर नगर के पोलिंग स्टेशनों पर निरीक्षण किया और संबंधित बीएलओ से जानकारी ली। इस दौरान नगर विधानसभा प्रभारी टिंकू अरोड़ा ने कहा कि हमारी प्राथमिकता है कि किसी भी वोटर का वोट बनने से ना छूट जाए। ज्यादातर वोट डालते वक्त जो दिक्कत सामने आती है की वोटर के नाम में गलती होने से कई बार वोटर वोट डालने से वंचित रह जाते हैं। प्रत्येक वोटर को अपने नाम और पते में अगर गलती है तो उसको संशोधित करवा लेना चाहिए। समाजवादी पार्टी महानगर अध्यक्ष नवाब अंसारी ने कहा चुनाव से पहले वोटर लिस्ट पर काम करना बहुत जरूरी है अपना वोट बनवाने के लिए जनता को भी जागरूक होना पड़ेगा। सहारनपुर विधानसभा अध्यक्ष काशिफ अल्वी ने कहा हमारी प्राथमिकता है कि प्रत्येक पोलिंग स्टेशन पर जितने भी बीएलओ बैठे है उनके द्वारा पारदर्शिता से लिस्ट का सत्यापन किया जाए और अगर कोई भी वोटर छूट रहा है तो उसका फॉर्म भरकर निर्वाचन कार्यालय में सबमिट कर उसका वोट बनवाने का काम करें। इस दौरान मोहमद उमर, अनस अंसारी और मोहमद कैफ आदि मौजूद रहे।