CURATED BY – CHANDAN KUMAR CHAUBEY | CITYCHIEFNEWS

बिहार के लोगों को अभी और मानसून का इंतजार करना पड़ेगा. IMD की रिपोर्ट के अनुसार 15 से 16 जून तक बिहार में मानसून आने वाले थे लेकिन अब यह 4 दिन लेट हो गया है. संभावना है कि 20 जून तक बिहार में मानसून प्रवेश करेगा. फिलहाल पश्चिम बंगाल के इस्लामपुर में मानसून अटका हुआ है.

मौसम विभाग के अनुसार 20 जून तक बिहार में मानसून आने की संभावना है. उत्तर-पूर्व क्षेत्र से राज्य में प्रवेश करेगा. इसका असर 19 जून से ही दिखने लगेगा. मौसम विभाग ने इसको लेकर आसमान में बादल छाने और हल्की बारिश की संभावना जतायी है. 20 जून से राज्य के ज्यादातर हिस्सों में गरज, जमक और तेज हवा के साथ झमाझम बारिश होगी.