बेटे-बहू ने 100 वर्षीय महिला के साथ किया मारपीट
वृद्ध मां को जिला अस्पताल में भर्ती
CURATED BY – SUNIL YADAV | CITYCHIEFNEWS
कटनी, कटनी के ढीमरखेड़ा थाना अंतर्गत महूदा में 100 वर्षीय वृद्ध मां के साथ बेटे-बहू के द्धारा मारपीट किए जाने की घटना प्रकाश में आई है। मारपीट में घायल वृद्ध मां को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार जारी है।
जिला अस्पताल में वृद्ध मां बुटू बाई रजक की देखरेख कर रही बेटी उर्मिला रजक ने मीडिया को बताया कि उसका भाई किशोरी लाल रजक व भाभी ममता रजक गतदिवस वृद्ध मां के पास पहुंचे और उसके साथ मारपीट करते हुए पेटी का ताला तोड़कर उससे सोने-चांदी के जेवर व नगदी लेकर चंपत हो गए। पड़ोसियों से जानकारी लगने के बाद वह मां के पास पहुंची और उसे जिला अस्पताल लेकर आई। जहां भर्ती कर उसका उपचार किया जा रहा है। मामले की शिकायत पुलिस से भी की गई है लेकिन पुलिस ने अब तक इस मामले में कोई अपराध कायम नहीं किया है।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड