डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर सामाजिक समरसता समारोह का हुआ आयोजन
आचार्य रामकुमार शास्त्री हुए सम्मानित
CURATED BY – ASHWINI WALIA | CITYCHIEFNEWS
कुरूक्षेत्र, भारतीय बौद्ध संघ द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की जयंती के उपलक्ष्य में सामाजिक समरसता एवं सम्मान समारोह का आयोजन एनडीएमसी सभागार, नई दिल्ली में किया गया।
इस अवसर पर देशभर से अनेक समाजसेवियों को आमंत्रित किया गया और सामाजिक समरसता सहित विभिन्न क्षेत्रों में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
लाडवा (हरियाणा) से पधारे आचार्य रामकुमार शास्त्री जी को गौसेवा के क्षेत्र में पिछले कई दशकों से किए जा रहे उनके निरंतर एवं समर्पित प्रयासों के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उनके योगदान को समारोह में भरपूर सराहना मिली और उन्हें "सामाजिक समरसता अवॉर्ड" से नवाजा गया।
इस गरिमामय समारोह में दिल्ली सरकार के मंत्रीगण, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, समाजसेवी और अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने सामाजिक समरसता, राष्ट्रीय एकता और सेवा कार्यों की महत्ता पर प्रकाश डाला।