CURATED BY – GAURAV SINGHAL CITYCHIEFNEWS

सहारनपुर,  शासन द्वारा दिए गये निर्देशों के क्रम में ब्लॉक संसाधन व्यक्तियों हेतु सोशल आडिट अकाउट बिलिटी एवं सोशल आडिट विषयक एक माह के सर्टिफिकेशन कोर्स के दौरान ग्राम पंचायतों में सोशल आडिट वास्तविक रूप से सम्पन्न की जाएगी। 

जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चन्द्र ने बताया कि विकास खण्ड नानौता की 07 ग्राम पंचायतों सढौली दुलीचंदपुर, सिजूड, सिमलाना, ठसका, टिकरोल, तिलफरा ऐनाबाद एवं उमरी मजबता का चयन वित्तीय वर्ष 2023-24 माह अपै्रल से सितम्बर 2023 तक में मनरेगा तथा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अन्तर्गत कराए गये कार्यों का सोशल आडिट कराने हेतु 01 मार्च 2024 से 09 मार्च 2024 तक की तिथि निर्धारित की गयी है। डॉ0 दिनेश चन्द्र ने बताया कि ग्राम पंचायत हेतु नियत तिथि को ग्राम पंचायत की खुली बैठक में सोशल आडिट कार्य के पर्यवेक्षक हेतु पर्यवेक्षक अधिकारी नामित करते हुए आदेशित किया गया है कि नियत तिथि एवं निर्धारित समय पर संबंधित ग्राम पंचायत में उपस्थित होकर सोशल आडिट हेतु आहूत खुली बैठक का सुचारू रूप से संचालन अपने पर्यवेक्षण में कराना सुनिश्चित करेंगे। सोशल आडिट हेतु आहूत खुली बैठक में ग्राम प्रधान, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी, तकनीकि सहायक, ग्राम रोजगार सेवक एवं कार्यदायी विभागों के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए।