अवैध पशु परिवहन कर रहे तस्कर पकडाये
सतना पुलिस ने 22 भैंसें और ट्रक जब्त किए
CURATED BY – SUSHIL SONI | CITYCHIEFNEWS
अनूपपुर, वरिष्ट अधिकारियों एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अनुभाग पुष्पराजगढ के मार्ग दर्शन एवं निर्देशन में एवं उप निरी. संजय खलखो थाना प्रभारी थाना करनपठार के नेतृत्व में हमराही स्टाफ उप निरी. मंगला प्रसाद दुबे, प्रआर. 256 राजेश पाव, प्रआर. 79 कमल सिंह मसराम चौकी सरई एवं प्रआर. 41 विजय कुमार द्विवेदी, आर. 287 विनोद कुमार थाना करनपठार को दिनांक 20/10/2024 को थाना एचसीएम राजेन्द्र पडवार क्रमांक 136 के द्वारा बताया गया कि जरिये मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक सफेद रंग का ट्रक जिसका नम्बर UP 96 T 6738 जो ग्राम फरहदा से अवैध रूप से ट्रक में भैस पडवा क्रूरता पूर्वक लोड कर सरई, शहडोल होते हुए उत्तर प्रदेश बुचड खाना लेकर जा रहे है । मुखबिर की सूचना स्वतंत्र साक्षीयो को अवगत कराया जाकर स्वतंत्र साक्षियों के सूचना कि तस्दीक एवं कार्यवाही हेतु हमराह स्टाफ एवं गवाहान मय शासकीय वाहन एवं प्राईवेट चालक एवं सरई के शासकीय वाहन का प्राईवेट चालक के रवाना होकर पडरिया शहडोल स्टेट हाईवे ग्राम अमदरी के पास पहुंचकर हमराही स्टाफ एवं गवाहानो के साथ मुखबिर के बताये हुये ट्रक का इन्तजार कर रहा थे कि कुछ देर बाद तुलरा तरफ से एक सफेद रंग की ट्रक काफी तेजी से आती दिखाई दी जिसे टार्च की रोशनी एवं वाहन तथा स्टापर की मदद से रोकने का प्रयास किया गया तो ट्रक का चालक अपनी ट्रक को पुलिस को देखकर हाईवे से नीचे अमदरी रोड में उतार दिया तथा ट्रक को अमदरी रोड चरकूमर तिराहे के पास रोड में खडा करके अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी ट्रक चालक एवं जानवर भैस, पडवा लोड करने वाले लोग पुलिस को देखकर लुक छिप गये टार्च की मदद से देखा गया लेकिन दस्तायब नही हुये तथा ट्रक को देखा गया तो जिस नम्बर के ट्रक को मुखबिर ने बताया था उसी नम्बर का ट्रक था तथा ट्रक के अंदर देखने पर भैस पडवा ठूस ठूस कर क्रूरता पूर्वक ट्रक के बाडी में बंधे रस्सी से पाये गये तथा गवाह एवं हमराह स्टाफ के साथ देखा गया तो ट्रक के अँदर 17 नग भैंस तथा 05 नग पडवा कुल 22 नग लोड पाये गये जिनके घूमने फिरने श्वांस लेने एवं खाने पीने की कोई व्यवस्था नही थी मौके पर ट्रक क्रमांक UP 96 T 6738 अशोक लिलैण्ड कम्पन्नी की जिसकी (कीमती 15 लाख रूपये) तथा ट्रक में लोड 22 नग भैंस पडा ट्रक में लोड भैस पडवा विभिन्न रंग रूप के पाये गये जिसकी कीमती 05 लाख रूपये (कुल कीमती 20 लाख रूपये) का जप्त किया गया बाद वाहन क्रमांक UP 96 T 6738 का चालक व मालिक के दस्तयाब होने पर अन्य परिवहन करने वाले तस्करो का नाम विवेचना के दौरान आने पर खुलासा किया जावेगा चालक व वाहन मालिक के विरूद्ध अपराध क्रमांक 171/2024 धारा 6, 6(क), (ख), 9-10 म. प्र. पशु परिरक्षण अधि. -1959 एवं 11ध पशु क्रूरता अधि. 1960 तथा परमिट शर्तो का उलंघन करना पाये जाने से 66/192 मो. व्ही. एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। तथा जप्त सुदा भैस पडवा को काजी हाऊस न होने से सुपुर्दगी में राजकुमार यादव निवासी डुबसरा को सुपुर्दगी में दिया तथा जप्त सुदा भैस पडा का मेडिकल परीक्षण कराये जाने हेतु बिटनरी सर्जन बेनीबारी को तहरीर भेजी गयी है। वापसी पर ट्रेक क्रमांक UP 96T 6738 के चालक एवं वाहन स्वामी के विरूद्ध प्रथम दृष्टया अपराध पाये जाने से पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया। मामले की विवेचना जारी है।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड