Curated by – NARESH VISHWAKRAMA | CITYCHIEFNEWS

पन्ना, पन्ना जिले में भृष्ट अधिकारीयो एवं ठेकेदारो की मिली भगत से सरकार के रूपयो और योजनाओ को ठिकाने लगाने का काम किया जा रहा है, ताजा मामला पन्ना जिले के मोहन्दा क्षेत्र का है जहां पर लगातार सड़कों का निर्माण हो रहा है, लेकिन सड़क बनाने के जो मापदंड होते हैं उन मापदंडों की अनदेखी कर ठेकेदार और अधिकारी अपने पैसे बनाने में लगे हुए हैं, मोहन्दा के पास ही सूप्रसिद्ध दानदाई माता का मंदिर है, जिसमें फिल्हाल दान दाई माता पहुंच मार्ग निर्माण हो रहा है, मानसून की आमद के साथ ही सड़क में गड्ढों और आसपास में पानी भरा हुआ है, फिर भी डामली करण किया जा रहा है, वही बताया जाता है कि मौकास्थल पर जब डामल का सैंपल देखा गया तो वह ठंडा पडा हुआ था, जबकि सड़क निर्माण में कभी भी ठंडे डांबर का उपयोग नही किया जाता है, लेकिन मानसून और मापदंडो की अनदेखी लगातार की जा रही है, जिसपर पवई विधायक ने जांच तथा कार्रवाई की बात कही है.