CURATED BY – DHEERAJ KUMAR AHIRWAL | CITYCHIEFNEWS

दमोह, आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 में मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयंक अग्रवाल द्वारा दिये गये निर्देशों के तहत सीईओ जिला पंचायत एवं नोडल अधिकारी स्वीप अर्पित वर्मा के मार्गदर्शन तथा सहायक नोडल अधिकारी स्वीप एवं प्राचार्य डॉ. के.पी. अहिरवार के नेतृत्व में स्वीप समिति के सदस्यों द्वारा स्वीप की साप्ताहिक गतिविधियों के अंतर्गत विभिन्न मतदाता जागरूकता कार्यक्रम संपन्न कराये जा रहे हैं।इसी क्रम में केंपस एम्बेसडर एवं विद्यार्थियों द्वारा लोकतंत्र को सफल बनाने हेतु अनिवार्य रूप से मतदान करने का संदेश हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से दिया गया। जिसके तहत  ज्ञानचंद श्रीवास्तव शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय दमोह, कमला नेहरू शासकीय महाविद्यालय दमोह, शासकीय महाविद्यालय पथरिया, शासकीय महाविद्यालय हटा, शासकीय महाविद्यालय जबेरा, शासकीय महाविद्यालय तेंदूखेड़ा, डॉ. विजय लाल स्मृति महाविद्यालय दमोह, टाइम्स कॉलेज दमोह, ओजस्वानी फॉर एक्सीलेंस कॉलेज दमोह के कैंपस एंबेसडर द्वारा हस्ताक्षर अभियान में महाविद्यालय के समस्त छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और नव मतदाताओं को अनिवार्य रूप से वोट करने का संदेश दिया गया।