श्री गुरुब्रह्मानंद गौ सेवा ट्रस्ट द्वारा देवबन्द के गुनारसा स्थित सरकारी गौशाला में 15 क्विंटल तरबूज की सेवा प्रदान की गयी
मानव जीवन की रक्षा का अंतिम विकल्प सिर्फ और सिर्फ गौ सेवा है :- हिमांशु भारद्वाज
CURATED BY – GUARAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS
सहारनपुर | देवबंद, गौ सेवा में निरंतर गतिमान श्री गुरु ब्रह्मानंद गौ सेवा ट्रस्ट आए दिन गौ माता की सेवा, संरक्षण के लिए प्रयासरत है। इसी कड़ी मे उप जिलाधिकारी देवबंद अंकुर वर्मा के मार्गदर्शन के बाद श्री गुरुब्रह्मानंद गौ सेवा ट्रस्ट द्वारा देवबन्द के गुनारसा स्थित सरकारी गौशाला में 15 क्विंटल तरबूज की सेवा प्रदान की गयी। इस दौरान पूरा गौसेवा परिवार उपस्थित रहा। इस पावन अवसर पर डा. विनय पंडित ने उपस्थित होकर अपना बहुमूल्य मार्गदर्शन देते हुए कहा कि गौ माता की सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। इससे मानव मात्र का कल्याण होता है। उन्होंने कहा कि तरबूज गौ माता को स्वस्थ रखने में भी विशेष लाभकारी है इसीलिए स्वामी ब्रह्मानंद गौ सेवा ट्रस्ट द्वारा पुनः18 जून को निर्जला एकादशी के शुभ अवसर पर तरबूज की सेवा करने का निर्णय लिया गया है। इस मौके पर हिमांशु भारद्वाज, आचार्य अंकित, गौसेवक रोबिन, गौसेवक ओमेन्द्र, गौसेवक किशोर, डॉक्टर मनीष त्यागी, ग्राम प्रधान गुनारसा धर्मेंद्र एवं ट्रस्ट के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।