श्री गीता प्रचार समिति सेवा ट्रस्ट (रजि.) देवबंद की बैठक सम्पन्न
गीता दर्पण पुस्तिका का विमोचन 26 मई को सायं सात बजे होगा
CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS
सहारनपुर | देवबंद, श्री गीता प्रचार समिति सेवा ट्रस्ट (रजि.) देवबंद की बैठक गीता भवन में सम्पन्न हुई। बैठक में गीता दर्पण 2024 पुस्तिका जिसमें आय-व्यय विवरण,पंचाग,आदि आता है के संयोजक रितेश बंसल एवं सुशील कर्णवाल ने बताया की पत्रिका का छपने का कार्य प्रेस में शीघ्रता से चल रहा है। पत्रिका संयोजक रितेश बंसल एडवोकेट ने बताया कि श्री गीता प्रचार समिति सेवा ट्रस्ट ही एक ऐसी संस्था है जो कि प्रतिवर्ष गीता दर्पण पुस्तिका के माध्य्म से अपना आय-व्यय का ब्यौरा समाज के बीच पूरी पारदर्शिता के साथ रखती है। गीता दर्पण पुस्तिका का विमोचन रविवार 26 मई को सायं 7 बजे किया जायेगा।अध्यक्ष अजय बंसल ने बताया की आज 23 मई को श्री गीता भवन में विराजमान श्री राधा मोहनलाल जी को 25 वर्ष पूर्ण हो गए है।जिसके लिये सभी को बधाई दी गई। अध्यक्ष बंसल ने बताया कि श्री राधा मोहन लाल जी को प्रतिदिन लगने वाला राजभोग उत्सव 1 जुलाई को बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है।बैठक में पत्रिका विमोचन कार्यक्रम के साथ-साथ आगामी कार्यक्रमों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में मुख्य रूप से डॉ. आर्यवर्त शर्मा, सरोज शर्मा, पंकज अग्रवाल, संजय मित्तल,अखिल शर्मा,सुनील बंसल,सुशील कर्णवाल उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता अजय बंसल व संचालन रितेश बंसल ने किया।