CURATED BY – DHEERAJ KUMAR AHIRWAL | CITYCHIEFNEWS

दमोह, ग्लोबल वार्मिंग हो रही है, यह अकेले हमारे देश की समस्या नहीं है, रूस, अमेरिका, यूरोप सभी जगह इसके प्रभाव पड़ रहे हैं। यदि हमने पौधारोपण नहीं किया और जिस तरीके से बेतहाशा जंगल  कट रहे हैं, वाकई में हमें सांस लेना दुभर हो जाएगा। शहर के नागरिक गण पौधा रोपण करें और सुरक्षित पौधारोपण करें। इस आशय की बात पूर्व मंत्री एवं विधायक जयंत कुमार मलैया ने वाल्मीकि समाज के शमशान घाट  में सफाई अभियान एवं पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान कही।
जयंत मलैया ने कहा चाहे आप अपने आंगन या छत पर रखें, किसी भी तरीके से पौधरोपण अवश्य करें, तो निश्चित तौर से हमारा आगे का जीवन है वह ज्यादा बेहतर तरीके से हो सकेगा।

दमोह विधायक  ने कहा मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भी कहा हैं प्रदेश की जितनी आबादी है उतने ही पौधे पूरे प्रदेश में रोपित किए जाएं। इसी तारतम्य में दमोह में भी इस प्रकार के कार्य किये जा रहे हैं, कल नेहरू उद्यान में पौधारोपण किया, इसके पूर्व जिले के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र के जल स्रोतों की सफाई का अभियान चलाया गया। साथ-साथ पौधरोपण भी किया गया। दमोह में बेलाताल, राजनगर, पुरैना तालाब में साफ सफाई का काम किया। इसी क्रम में आज वाल्मीकि समाज के मुक्तिधाम में सभी ने श्रमदान कर पौधरोपण का कार्य किया। यह कार्य लगातार चलता रहेगा।

जयंत मलैया ने बताया अगले रविवार 14 जुलाई को सभी मिलकर सीताबाबरी मुक्तिधाम में श्रमदान भी करेंगे और पौधारोपण भी करेंगे।

दमोह विधायक एवं पूर्व मंत्री मलैया ने बाल्मीकि मुक्ति धाम में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कदम और गुलमोहर के पौधे रोपित किये। साथ ही जनप्रतिनिधिगण, वाल्मीकि समाज के लोग, विभिन्न समाज के पदाधिकारीगण, स्वयंसेवी संस्थाएं, गणमान्य नागरिकों ने भी पौधारोपण कार्य में अपनी सहभागिता निभाई।
पौध रोपण के पूर्व मुक्ति धाम में अपर कलेक्टर मीना मसराम की अगुवाई में श्रमदान कार्य गया।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर मीना मसराम, एसडीएम आर एल बागरी, मनीष तिवारी, मोंटी रैकवार सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, सम्मानीय मीडियाजन, गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।