शाजापुर के बी.के.एस.एन गवर्नमेंट काॅलेज में अल्पकालीन व्यक्तित्व विकास प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तोर पे जनभागीदारी अध्यक्ष : श्री विपुल जी कसेरा, एवं बराडा जिला भाजपा महामंत्री श्री संतोष समेत अन्य लोग उपस्तिथ रहे
CURATED BY – BHAGWAN DAS BERAGI | CITYCHIEFNEWS
शाजापुर, प्रधानमंत्री काॅलेज आॅफ एक्सीलेंस बी.के.एस.एन गवर्नमेंट काॅलेज शाजापुर में दिनांक 15.07.2024 से 29.07.2024 तक चलने वाले अल्पकालीन व्यक्तित्व विकास प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री विपुल जी कसेरा जनभागीदारी अध्यक्ष एवं विशेष अतिथि भाजपा जिला महामंत्री श्री संतोष बराडा, भाजपा नगर अध्यक्ष श्री नवीन राठौर, जिला मीडिया प्रभारी श्री विजय जोशी, जनभागीदारी सदस्य श्री सावनसिंह दलोदिया, जिला सह कार्यालय मंत्री श्री दीपक वर्मा, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगरमंत्री श्री पवन गुर्जर उपस्थित रहें। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. बी. एस. विभूति ने की। सर्वप्रथम माॅ सरस्वती जी की प्रतिमा के समक्ष दीपप्रज्जवलन एवं माल्यार्पण किया गया। जिला समन्वयक डाॅ. आर.सी चैहान ने जानकारी दी आपने कहा कि 60 घंटे संचालित होने वाले प्रशिक्षण में छात्रों को बायोडाटा तैयार करना, साक्षात्कार कम्प्यूटर की बेसिक जानकारी, मनोवैज्ञानिक परीक्षण आदि के बारे में प्रशिक्षण दिया जायेगा। मुख्य अतिथि श्री कसेरा ने बताया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण नवीन शिक्षा नीति के उद्देश्यों के पूर्ण करने में सहायक सिद्ध होंगे। प्राचार्य डाॅ. विभूति ने कहा कि महाविद्यालय वातावरण निर्माण का कार्य करते है इसी के तहत इस प्रशिक्षण के माध्यम से रोजगार के अवसरों में हो रहे है परिवर्तनों के बारे में छात्रों को अवगत कराया जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन डाॅ. आर.सी चैहान ने किया एवं आभार डाॅ. बी.के.सोलंकी ने माना। इस अवसर पर वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो.मीनू गिडवानी, डाॅ. वी.पी.मीणा, प्रो. प्रकाश बर्फा आदि उपस्थित रहें।