शहडोल में दुकान को किया था खाक
दुकान में आग लगाने वाली महिला, गिरफ्तार
CURATED BY – Mohmmad Muneer | CITYCHIEFNEWS
शहडोल, दिनदहाड़े ग्रामीणों की मौजूदगी में एक दबंग महिला ने सबके सामने एक दुकान में आग लगाकर दुकान को राख कर दिया। मामला जमीन विवाद से जुड़ा हुआ है। महिला का कहना है कि जिस जमीन पर यह दुकान बनाई गई है वह उसके स्वामित्व की है जबकि दुकानदार का कहना है कि यह जमीन उसकी है। जमीन के मालिकाना हक को लेकर मामला न्यायालय अथवा कानून के जरिए सुलझाने के बजाय दबंग महिला ने सीधे जाकर दुकान में आग लगा दिया जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।वायरल हो रहे वीडियो में स्पष्ट दृष्टव्य है कि उक्त कथित दबंग महिला गाली गलौज करते हुए दुकान के एक साइड में जाती है जहां हरे रंग का पर्दा लगा हुआ है, वहीं पर महिला आग जलाती है और उक्त पर्दे पर लगी आग पूरे दुकान में फैल गई। इस बीच लोग दूर से खड़े होकर देखते नजर आए उसमें कई लोग यह चिल्लाते हुए भी सुने गए कि भागो-भागो दुकान में गैस सिलेंडर रखा हुआ है विस्फोट होगा और इस प्रकार पूरे गांव में भगदड़ की स्थिति निर्मित हो गई लोग अपनी जान माल की सुरक्षा में भागते हुए दिखे लेकिन किसी ने भी उक्त दुकान में भड़की आग को बुझाने का कोई प्रयास नहीं किया। इस संबंध में ब्यौहारी थाना प्रभारी मोहन पड़वार ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित दुकानदार सौखी लाल ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थीं कि पूनम मिश्रा ने उसके दुकान में आग लगा दी है ,जिससे उसके दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया है पुलिस ने मामले को विवेचना में लिया और जांच के उपरांत आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड