CURATED BY - KRISHNA TIWARI | CITYCHIEFNEWS

शहडोल, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का काफिला धनपुरी बुढार होते हुए शहडोल पहुंचा जगह-जगह पूर्व सीएम शिवराज कार्यकर्ताओं के द्वारा भव्य स्वागत किया गया। जमुई में पूर्व सीएम का भव्यता के साथ स्वागत किया गया, इस दौरान लाडली बहनों ने कलश जलाकर फूल मालाओं के साथ पूर्व सीएम शिवराज शिवराज सिंह चौहान का  स्वागत किया, इसके बाद जमुई स्थित हनुमान मंदिर में शिवराज सिंह चौहान हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि मैं, शहडोल  की जनता से हृदय से प्यार करता हूं, जितनी भी सेवा मुख्यमंत्री पद रहते हुए किया और आगे भी करता रहूंगा, सभी योजनाएं चल रही है और आगे भी चलती रहेगी,मैं जब तक जिंदा रहूंगा तब तक अपनी बहनों को किसी प्रकार की कमी नहीं होने दूंगा। उन्होंने भाजपा कार्यालय शहडोल में जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र के विधायको से कहां की मुख्यमंत्री नहीं हूं फिर भी आपके साथ खड़ा रहूंगा। मैं मुख्यमंत्री भले नहीं हूं पर पार्टी जो काम देगी उसे निष्ठा  पूर्वक पूरा करता रहूंगा। पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा लाडली बहन के बाद अब लखपति बहना बनाना है। जिस पर काम कर रहा हु।पूर्व सीएम शिवराज के शहडोल भाजपा कार्यालय कार्यक्रम में शहडोल जिले के तीनो विधानसभा क्षेत्र के विधायक मौजूद रहे जिसमे शरद कोल,श्रीमती मनीष सिंह एवम जय सिंह मरावी  सहित भाजपा कार्यकर्ता सैकड़ो की तादाद में उपस्थित रहे पत्रकारों  से सवाल जवाब में  कहा  मोदी हमारे सर्वमान्य नेता है।