शिवपुरी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही
04 देशी कट्टा, 01 पिस्टल एवं 15 जिंदा राउण्ड के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार
CURATED BY -KULDEEP GUPTA | CITYCHIEFNEWS
शिवपुरी, शिवपुरी पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिहं भदौरिया द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए जिले में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए अवैध हथियार और अवैध शराब रखने वालों पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश मिलते ही कोतवाली पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक व्यक्ति मटका पार्क में अवैध हथियारों की तस्करी करने की फिराक में खड़ा में है सूचना पर कोतवाली थाना प्रभारी विनय यादव ने पुलिस टीम के साथ मटका पार्क पर दविश दी तो आरोपी ने पुलिस को देखते ही भागने का प्रयास किया जिसे पुलिस टीम द्वारा पकड़कर तलाशी ली तो आरोपी के कब्जे से चार 315 बोर के कट्टे ,एक देशी पिस्टल और 15 जिंदा राउण्ड बरामद कर आरोपी के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया वहीं आरोपी से अवैध हथियारों के सरगना के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड