CURATED BY – KULDEEP GUPTA | CITYCHIEFNEWS

शिवपुरी, शिवपुरी जिले की सुभाषपुरा पुलिस ने आज  लूट, डकैती, हत्या के प्रयास जैसे कई गंभीर अपराधों को अंजाम देने वाले कुख्यात आरोपी सूरज पारदी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता प्राप्त की है । जानकारी के अनुसार पिछले दिनों सुभाषपुरा में लूट तथा चोरी की दो बड़ी वारदात घटित हुई थी जिसमें अनिल भारद्वाज द्वारा भोपाल से गोहद जाते समय रात्री करीब 2.30 बजे गाराघाट अमर नदी पुल के पास चार अज्ञात लोग सोने की चैन, सोने की 2 अगूंठी एवं 01 लाख रुपये नगद लूट कर ले गये। वहीं  सांकरे बाले हनुमान मंदिर से 06 हजार रुपये व मंदिर का डीव्हीआर कोई अज्ञात व्यक्ति चुरा कर ले गए.

पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर

जोन अरविन्द कुमार सक्सेना एवं पुलिस उप महानिरीक्षक ग्वालियर रेन्ज कृष्णावेणी देशावतु द्वारा घटना को गंभीरता से लेते हुये आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए इसके बाद सुभाषपुरा पुलिस को सांकरे बाले हनुमान मंदिर के जंगलों में जंगल सर्चिग करते हुये मुखबिर द्वारा सुबह सूचना प्राप्त हुयी कि गाराघाट रोड़ किनारे एक व्यक्ति कोई घटना करने की नियत से घूम रहा है। सूचना पर तुरंत कार्यवाही करते हुये सुभाषपुरा थाना प्रभारी ने पुलिस टीम के साथ  मौके पर पहुंचकर उक्त व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ की तो उसने अपना नाम सूरज पारदी निवासी ग्राम सेंवडा थाना सुभाषपुरा का बताया जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास से एक 315 बोर का लोडेड देशी कट्टा, 03 जिंदा राउण्ड एवं 27500रु. नगद मिले। जब पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने अपने साथियों के साथ  दोनों चोरी एवं लूट की घटनाओं को अंजाम देने के साथ ही उत्तर प्रदेश के कन्नौज थाना कोतवाली क्षेत्र में इत्र व्यापारी विमलेश चंद्र तिवारी के घर में सनसनीखेज डकैती बारदात को भी स्वीकार किया। जिसमें आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर घर मे घुसकर लोगों को बंधक बनाकर डकैती करके 50 लाख रूपये के सोने चांदी के जेवर, 7 लाख रूपये नगद व एक लाइसेंसी रिवाल्वर ले जाना स्वीकार किया जिस पर कानपुर अति० पुलिस महानिदेशक द्वारा 01 लाख रूपये का ईनाम भी घोषित किया गया था। गिरफ्तार आरोपी सूरज पारदी पर हत्या का प्रयास, लूट, डकैती, चोरी जैसे गंभीर अपराधों के मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश एवं राजस्थान राज्यों में कुल 22 अपराध पंजीबद् है।