Madhya Pradesh
शिवपुरी पुलिस द्वारा दो गौवंश तस्करों को जहरीली शराब के साथ दबोचा
देहात थाना पुलिस द्वारा एक आयसर गाड़ी मे 12 गौवंश मय, 10 लीटर जहरीली शराब कुल कीमत 16 लाख 60 हजार के साथ गिरफ्तार किया
CURATED BY – KULDEEP GUPTA | CITYCHIEFNEWS
शिवपुरी, शिवपुरी पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाये जा रहे अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देशन मे देहात थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह माबई एवं उनकी टीम के द्वारा मुखबिर की सूचना पर कृष्णा होटल के पास एबी रोड शिवपुरी से आरोपी सुमित गौड़ और दयाराम परमार के कब्जे से एक आयसर ट्रक में बूचडखाना जा रहे गौवंश 05 बैल, 05 बछडा, 02 सांड एवं 10 लीटर करीबन हाथ भट्टी की बनी जहरीली शराब जिनकी कुल कीमत 16 लाख 60 हजार रुपये को जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।