पोखर में धो रही थी कपड़े, फिसला पैर
पोखर में डूबने से 18 वर्षीय युवती की मौत
CURATED BY – CHANDAN KUMAR CHAUBEY | CITYCHIEFNEWS
शिवहर, शिवहर जिले के पिपराही प्रखंड के परसौनी बैज वार्ड नंबर 9 निवासी वीरेंद्र साह के 18 वर्षीय पुत्री रागिनी कुमारी की मौत पोखर के गहरे पानी में डूबने से हो गई है।
स्थानीय मुखिया भाग्य नारायण साह ने बताया है कि घर के कपड़े धोने के लिए सरकारी पोखर में गई थी जहां कपड़े धोने के दौरान गहरे पानी में पिछल गई और डूब कर मौत हो गई।
इस घटना से परिजनों में मायूसी छाई हुई है और परिजनों को रो रो कर बुरा हाल है। मृतक 18 वर्षीय रागिनी कुमारी पिछले वर्ष मैट्रिक के परीक्षा पास कर इंटर की पढ़ाई कर रही थी।
स्थानीय लोगों ने पोखर से शव को निकाल कर सरोजा सीताराम सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
सरोजा सीताराम सदर अस्पताल पिपराही प्रखंड के उप प्रमुख धनंजय यादव ,मुखिया भाग्य नारायण साह सहित अन्य मौजूद।