‘नमाज के फायदे’ बताने पर मिलीं भद्दी गालियां
शार्क टैंक की जज नमिता थापर बोलीं- मैं एक प्राउड हिंदू हूं
प्लीज कॉन्टिन्यू रखें
तो, इसलिए मेरे सभी ट्रोल्स, प्लीज कॉन्टिन्यू रखें लेकिन ये भी याद रखें, भगवान सबको देख रहा है. नेगेटिव रील तो मेरी बहुत वायरल हो गईं. अब ये वाली भी कर देना.
क्या मेरी और मेरी मां की कोई इज्जत नहीं
नमिता ने इस वीडियो में कहा कि धर्म का अर्थ सम्मान करना होता है, क्या आप इस तरह सम्मान करते हो? पिछले तीन हफ्तों से लोग मुझे लगातार गालियां निकाल रहे हैं. महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ तो सब बोलते हैं, लेकिन जब इस तरह मेरी और मेरी मां की बेइज्जती होती है, तब कोई नहीं बोलता. सब चुप हो जाते हैं. क्यों?
हेल्थ बेनेफिट्स की बात करती हैं नमिता
नमिता ने कहा- मैं एक हेल्थ केयर प्रोफेशनल हूं. हिंदू धर्म पर न जानें कितनी ही रील बनाई हैं, हेल्थ बेनेफिट्स की बात कही है, लेकिन वो किसी को नज़र नहीं आया. मैं सूर्य नमस्कार पर भी रील बनाती हूं, तब तो कोई कुछ नहीं कहता. अब क्या प्रॉब्लम हो गई.
क्यों गालिया निकाल रहे हो?
नमिता ने बताया कि उन्होंने जब सूर्य नमस्कार के फायदों के बारे में बात की थी तब तो किसी को आपत्ति नहीं थी. अब, जब नमाज़ के बारे में बात की है तो लोग मुझे लगातार गालियां दे रहे हैं. किसलिए? नमाज से होने वाले फायदों की बात करने के लिए?
ट्रोलर्स ने निशाने पर लिया
नमिता ने ये रील ईद सेलिब्रेशन के बाद शेयर की थी. जिसके बाद ट्रोलर्स ने उन्हें निशाने पर ले लिया. अब उन्होंने इसका जवाब देते हुए एक वीडियो साझा किया है, साथ ही ये भी कहा है कि इसे वायरल करके दिखाओ.
नमाज़ पढ़न के फायदे
दरअसल, 25 मार्च को नमिता ने एक वीडियो रील शेयर की थी. जिसमें उन्होंने दिन में पांच बार नमाज़ पढ़ने के साइंटिफिक फायदे बताए थे, ये भी बताया था कि इसे पढ़ना हमारे शरीर और दिमाग के लिए कितना लाभदायक है.
ट्रोलिंग का शिकार हुईं नमिता थापर
Namita Thapar Trolling Namaz Benefits: मशहूर बिजनेस वूमेन Namita Thapar को अपने लेटेस्ट बयान की वजह से ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है. नमिता ने हाल ही में एक इंस्टाग्राम रील शेयर कर नमाज़ के फायदे बताए जिसके बाद ट्रोलर्स ने उन्हें भद्दी गालियां निकालीं. अब नमिता ने इसे लेकर अपना गुस्सा जाहिर किया है, उन्होंने कहा- वो एक प्राउड हिंदू हैं.
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड