शर्मनाक..! बिहार में 5 साल की बच्ची से स्कूल में गैंग रेप
5वीं और छठवीं क्लास में पढ़ते हैं आरोपी
CURATED BY – CHANDAN KUMAR CHAUBEY | CITYCHIEFNEWS
बिहार, नवादा में रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां 5 वर्षीय बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। वाकया नगर थाना अंतर्गत एक प्राइवेट स्कूल का है जहां 05 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने के कांड में संलिप्त दो किशोरों को निरुद्ध किया गया है। नगर थाना में बच्ची की मां द्वारा आवेदन दिया गया कि उसकी 5 वर्ष की बेटी के साथ उसके स्कूल में 2 किशोरों ने सामूहिक किया है, सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए नगर थानाध्यक्ष द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर वहां का निरीक्षण किया, पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ किया। बच्ची को इलाज एवं मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अंबरीश राहुल के निर्देशानुसार नगर थाना द्वारा में कांड की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। इस मामले में अनुसंधान प्रारंभ किया गया। जांच के क्रम में नगर थाना द्वारा हॉस्पिटल एवं घटनास्थल पर जाकर साक्ष्य जुटाया गया। स्कूल परिसर में पूछताछ करने पर यह बात सामने आई की 2 नाबालिग लड़कों द्वारा बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया है। दोनों निरुद्ध कर पूछताछ की गई तो उन्होंने अपना अपराध स्वीकार किया। इस प्रकार नवादा पुलिस के द्वारा 48 घंटे के अंदर 5 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने के कांड का उद्भेदन करते हुए दोनों आरोपियों को निरुद्ध किया।