CURATED BY – CHANDAN KUMAR CHAUBEY | CITYCHIEFNEWS

पटना, शांभवी चौधरी ने कांग्रेस कैंडिडेट सन्नी हजारी को एक लाख 87 हजार 537 वोट से शिकस्त दी है. जब से उनकी उम्मीदवारी की घोषणा हुई थी, तब से लगातार इलाके में उनकी चर्चा थी. एनडीए के कार्यकर्ताओं से लेकर आम लोगों में भी शांभवी को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा था. खासकर युवाओं और महिलाओं के बीच वह तेजी से लोकप्रिय हो रहीं थीं.लोक जनशक्ति पार्टी के टिकट पर समस्तीपुर सुरक्षित सीट से चुनाव जीतने वाली शांभवी चौधरी देश की सबसे कम उम्र की सांसद बन गईं हैं. जिस दिन (4 जून 2024) वह चुनाव जीतीं, उस दिन उनकी उम्र 25 साल 11 महीने और 20 दिन थी. शांभवी अनुसूचित वर्ग (पासी जाति) से आती हैं, लिहाजा सबसे युवा दलित सांसद भी बन गईं हैं.