CURATED BY – BHAGWAN DAS BERAGI | CITYCHIEFNEWS

शाजापुर, प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, बी.के.एस.एन.शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, शाजापुर के हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ.बी.एल.मालवीय सहायक प्राध्यापक अपनी दस दिवसीय अकादमिक विदेश यात्रा के दौरान इंडोनेशिया व मलेशिया में छह रात और सात दिवसीय अध्ययन भ्रमण के दौरान 26-मार्च 2025 को इंडोनेशिया में 'अंतरराष्ट्रीय शोध सम्मेलन-2025' में 'अक्षर वार्ता' एवं 'कृष्ण बसंती' अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिका तथा विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन के संयोजन में 'वैश्विक संस्कृति के सामाजिक संदर्भ: भारतीय परिप्रेक्ष में' विषय पर अपना शोध पत्र प्रस्तुत करेंगे। इस अवसर पर डॉ.मालवीय की हाल ही में हुई प्रकाशित पुस्तक 'नवगीतकार डॉ.विष्णु विराट: व्यक्ति और अभिव्यक्ति' का होगा विमोचन, साथ ही इनको 'अवगत अवार्ड-2025' से अलंकृत भी किया जायेगा। हालांकि डॉ.मालवीय 2023 में यूएई (दुबई) में भी अपना शोध पत्र प्रस्तुत कर चुके हैं।उक्त जानकारी महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.बी.एस.विभूति ने दी। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार सहित मित्रों ने व परिवार के सदस्यों ने दी शुभकामनाएं।