CURATED BY – YASHPAL SINGH JAT | CITYCHIEFNEWS

अनूपपुर, कोयलांचल क्षेत्र के धनपुरी में चल रहे शहीद भगत सिंह सुपर सिक्स टेनिस बाल क्रिकेट टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि नगर परिषद बरगवां अमलाई के पार्षद व समाजसेवी पवन चीनी  ने धनपुरी नंबर 1यज्ञ स्थल मैदान में खेल का शुभारंभ करते हुए कहा की कोयलांचल क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है, कमी है तो मैदान या उचित मंच की। सिर्फ खेल मैदान न होने के चलते छोटे जगह मैदान पर ही खेल का मनोरंजन देखा जाता है क्रिकेट, फुटबॉल खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों की कोई कमी नहीं है हमारे नगर में अगर खेल ग्राउंड प्रशिक्षण करने वाले इन प्रतिभाओं को मिल जाए तो निश्चित ही धनपुरी युवाओं को नई ऊंचाई प्राप्त करने में मदद मिल सकती हैं।

फाइनल मैच होगा 5 जनवरी को`

शहीद भगत सिंह सुपर सिक्स टेनिस बाल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ 28 दिसंबर को किया गया था जिसका समापन  5 जनवरी को होगा। इस प्रतियोगिता में 32 टीमें भाग ले रही है। प्रतिदिन 5 टीमो खेल सुबह 11 बजे से शायं 5 बजे तक सफल खेल मनोरंजन का लुत्फ हजारों दर्शक  उठा रहे हैं।शहीद भगत सिंह सुपर सिक्स टेनिस बाल क्रिकेट टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि पवन चीनी तथा विशिष्ट अतिथि दीपक लालू रहे। खेल की शुरुआत धनपुरी यज्ञ स्थल मैदान में आईसीसी रेलवे कॉलोनी धनपुरी और टीआर एस बुढार के खिलाड़ियों के बीच खेला गया जिसमें सर्वप्रथम खिलाड़ियों का परिचय मुख्य अतिथि समाजसेवी पवन चीनी व विशिष्ट अतिथि दीपक माझी के द्वारा कराया गया, मुख्य अतिथि द्वारा सिक्का उछाल कर खेल का शुभारंभ किया गया। क्रिकेट कमेंट्री अंकित सिंह के द्वारा बखूबी कमेंट्री करते हुए नजर आए।

रेल्वे कालोनी नें जीता मैच

आईसीसी रेलवे कॉलोनी धनपुरी और टीआरएस बुढार के बीच खेल की शुरुआत की गई जिसमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रेलवे कॉलोनी धनपुरी टीम की शुरुआत अच्छी  नहीं रही दो विकेट जल्दी गिर गए, जिसके बाद मनीष ने लगातार तीन छक्के व 4 चौके मारकर आगे बढ़ाया जिससे रेलवे कॉलोनी धनपुरी का स्कोर 160 बना, वहीं दूसरी पारी में  टीआरएस बुढार की शुरुआत खराब रही जिससे पूरी टीम के खिलाड़ी 122 रन बना कर ऑल आउट हो गए,जिससे रेलवे कॉलोनी धनपुरी नें मैच को 38 रनों से जीत लिया।

कमेटी का मिल रहा है भरपूर सहयोग

धनपुरी नंबर 1 यज्ञ स्थल मैदान में शहीद भगत सिंह सुपर सिक्स क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजन समिति के संरक्षक एसपी सिंह,दीपक मांझी, मारकंडेय सिंह,  मिनेश अग्रवाल, अंकित सिंह, पवन मिश्रा, दीपांशु वर्मा, राज राणा का पूरा सहयोग मिला रहा है। प्रतिदिन मुख्य अतिथियों के द्वारा विजय टीम को शील्ड प्रदान किया जाता है। टूर्नामेंट का आयोजन यूथ क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में किया जा रहा है। फाइनल में विजेता टीम को प्रथम पुरस्कार 11000 रूपये नगद  व उपविजेता टीम को 5100 रूपये का नगद पुरस्कार दिया जाएगा।