CURATED BY – LAKESH PANCHESHWAR | CITYCHIEFNEWS

लालबर्रा, बालाघाट विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत मोहगाँव धपेरा सेक्टर में लोकप्रिय युवा नेता कांग्रेस सेवादल जिला उपाध्यक्ष मोहित दमाहे ने अपने लगभग आधा सैकड़ा युवा साथियों के साथ 14 सितम्बर को भाजपा का दामन थाम लिया। इस अवसर पर जिला मुख्यालय में स्थित भाजपा कार्यालय में पूर्व केबिनेट मंत्री गौरीशंकर बिसेन एवं युवा भाजपा नेता अनुराग चतुरमोहता के द्वारा समस्त नवीन सदस्यों का भाजपा परिवार में स्वागत करते हुए भाजपा का गमछा पहनाकर युवा नेता मोहित दमाहे को सदस्यता दिलवाई गई साथ ही लगभग आधा सैकड़ा युवाओं को भी सदस्यता दिलवाई गई। सम्बोधन में पूर्व केबिनेट मंत्री गौरीशंकर बिसेन ने युवा मोहित दमाहे एवं समस्त सदस्यों का भाजपा परिवार में स्वागत करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के द्वारा वर्तमान समय में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है जिसमे समस्त युवा साथी सहयोग करे एवं अपने परिवार के लोगो व आसपास के लोगो को भाजपा की रीतिनीति से अवगत करवाकर सदस्यता दिलवाये। श्री बिसेन ने कहा कि आज युवा मोहित दमाहे अपने आधा सैकड़ा साथियों के साथ भाजपा में शामिल हुए है, निश्चित तौर पर इससे संगठन को मजबूती मिलेगी। प्रेस से चर्चा में युवा मोहित दमाहे ने कहा कि आज उन्होंने भाजपा की रीति निति से प्रभावित होकर अपने साथियों के साथ सदस्यता ग्रहण की है, कांग्रेस पार्टी में छोटे एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं का कोई सम्मान नहीं है, भाजपा में शामिल होने के पश्चात संगठन के द्वारा जो भी जवाबदारी एवं जिम्मेदारी दी जायेगी उसका पूरी ईमानदारी से निर्वहन किया जायेगा।  
 ५३ युवाओं ने ली सदस्यता 
भाजपा की सदस्यता लेने वाले युवाओं में खोंगाटोला से नीलम नगपुरे, महेश नगपुरे, चित्रसेन नगपुरे, अनिल नगपुरे, लक्ष्मी लिल्हारे, धर्मेंद्र नगपुरे, रवि मोहारे, शिव नगपुरे, रविशंकर बसेने, हरक बसेने, खेमचंद बसेने, मज्जु बसेने, नीतेश नगपुरे, भरत बघेले, अनिल बघेले, जितेंद्र लिल्हारे, अंजु नगपुरे, पाटिल नगपुरे, दिनेश नगपुरे, अंजेश सुलाखे, मुकेश नगपुरे, धनाराम बघेले, राजा नगपुरे, शुभम नगपुरे, मंजनलाल बसेने, प्रदुम नगपुरे, मंगल नगपुरे,  दिनेश राऊत, सिध्दु बसेने, उमाशंकर बसेने, विजय कारसर्पे, मोहगांव से तेजेश तरंडे, पप्पू बिरनवार, गुरूवेश बनकर, दिनेश बागड़े, अमित डोंगरवार, ललेश बागड़े, शुभम बनोटे, राजा बरैया, सुरजाटोला से लालचंद दमाहे, शैलेष दाते, खामघाट से युवराज हरिनखेड़े, मुरझड़ से आकाश अटरे, नीकेत बिरनवार, रवि सिहोरे, अंकित पंचेश्वर, ब्रजेश बसेने, प्रभात बसेने, सालई से राजेश बहेटवार, योगेश बनोटे, अतुल पटले एवं कोसमी से देवेंद्र नगपुरे शामिल है। 
 ये रहे प्रमुख रूप से उपस्थित 
इस अवसर पर प्रमुख रूप से किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष जितेंद्र मोहारे, वरिष्ठ कार्यकर्ता यशवंत लिल्हारे, मोहगांव शक्ति केंद्र संयोजक विनोद नगपुरे, जनपद सभापति धनेंद्र नगपुरे, जनपद सदस्य धनेंद्र भलावी, भवन नगपुरे, हुकुमचंद देशकर, राजेश गोमासे, प्रमोद सपाटे, नरेश नगपुरे, बालिकराम बिरनवार व खोजनलाल बसेने सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे|