काष्ठ शिल्प उत्पादों के विक्रय हेतु मेले में स्टॉल लगाएं – कलेक्टर
कलेक्टर ने कारीगरों को किया सम्मानित, निर्मित उत्पादो की सराहना की
शहडोल, कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल ने जनपद पंचायत सोहागपुर के ग्राम छतवई में संचालित हस्तशिल्प हथकरघा केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने स्थानीय कारीगरों द्वारा तैयार किए जा रहे काष्ठ शिल्प उत्पाद, गोंडी पेंटिंग, दरी, कालीन सहित अन्य हस्तशिल्प उत्पादों का अवलोकन किया तथा आकर्षक उत्पादों की सराहना की।
कलेक्टर ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति को निर्देश दिए कि हस्तशिल्प हथकरघा केंद्र छतवई में निर्मित उत्पादों के विक्रय के लिए स्थानीय स्तर पर आयोजित होने वाले मेलों में स्थान चिन्हित कर स्टॉल लगाए जाएं।
उन्होंने कहा कि मेलों में स्टॉल लगाए जाने से स्थानीय कारीगरों द्वारा निर्मित उत्पादों की बिक्री को बढ़ावा मिलेगा। इससे कारीगर आर्थिक रूप से सशक्त होंगे और उन्हें अपने हुनर को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।
कलेक्टर ने हस्तशिल्प उत्पादों की बिक्री को बढ़ावा देने के लिए उन्हें ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी अपलोड करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल ने कारीगरों को शाल एवं श्रीफल देकर सम्मानित भी किया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार अग्रवाल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड