पन्ना में फोटोग्राफरों के साथ मारपीट और लूटपाट से क्षेत्र में सनसनी
तीन फोटोग्राफरों से चार अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने की लूट
Curated by – NARESH VISHWAKRAMA | CITYCHIEFNEWS
पन्ना, पन्ना जिले में लूटपाट और चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रहीं ऐसा ही मामला आज फिर देखने को मिला जहाँ तीन कैमरामैनों के साथ चार अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने जमकर मारपीट करते हुए लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया है जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
घटना के संबंध में घायल फोटोग्राफरों ने जानकारी देते हुए बताया कि वह अजयगढ़ थाना अंतर्गत ग्राम निमहा जन्मदिन कार्यक्रम में फोटो और वीडियो ग्राफी करने जा रहे थे जहां चार अज्ञात नकाबपोशों ने रास्ता रोककर लाठी-डंडों से मारपीट की और कीमती एंड्राइड मोबाइल, लगभग 18 हजार रुपये नगदी और वीडियो कैमरा लूट लिया, घटना के बाद फोटोग्राफरों को अजयगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां तीनों की हालत गंभीर होने की वजह से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला चिकित्सालय पन्ना रेफर कर दिया है, वर्तमान में तीनों घायलों का जिला चिकित्सालय पन्ना में इलाज जारी है।